फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sewer overflow, contaminated water came on the road

Jind News: सीवर ओवरफ्लो, सड़क पर आया दूषित पानी

Wed, 24 Jan 2024 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 24 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Sewer overflow, contaminated water came on the road
24जेएनडी16: वार्ड नम्बर नौ में फैला गंदा पानी दिखाते हुए स्थानी लोग। संवाद
जुलाना। कस्बे में सीवरलाइन ओवरफ्लो होने के कारण दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। इससे कस्बे में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। कई बार जनस्वास्थ्य विभाग को इसकी शिकायत दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। कस्बे के लोगों को केवल कोरा आश्वासन ही हाथ लगा है। जनस्वास्थ्य विभाग की लापरवाही कस्बे के लोगों पर भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर नौ के पार्षद सुभाष पांचाल, केवल सिंह, रामकुमार, सुल्तान जांगड़ा ने बताया कि कस्बे में पेयजल सप्लाई में सीवर का दूषित पानी मिलकर आ रहा है। इससे वार्ड में बीमारी फैल रही है। उपायुक्त मोहम्मद इमरान रजा को इसकी शिकायत दी गई, लेकिन कोई भी समाधान नहीं हो पाया है। पेयजल के साथ-साथ कस्बे में सीवर समस्या भी बनी हुई है। इससे कस्बे में दूषित पानी सड़क पर बह रहा है। सीवर की समस्या से अधिकारियों को अवगत करवाया गया है, लेकिन समाधान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


कस्बे में सीवर की समस्या है। कर्मियों को मौके पर भेज कर सफाई करवाई जाएगी। पेयजल में अगर दूषित पानी मिल रहा है तो कर्मचारियों को भेजकर लीकेज की जांच करवाई जाएगी। -नरेंद्र लाठर, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग, जुलाना।

24जेएनडी16: वार्ड नम्बर नौ में फैला गंदा पानी दिखाते हुए स्थानी लोग। संवाद

24जेएनडी16: वार्ड नम्बर नौ में फैला गंदा पानी दिखाते हुए स्थानी लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed