{"_id":"65b4cbdc3f0cfceb0f0ed624","slug":"seven-women-laborers-got-buried-under-soil-while-digging-pond-in-village-igrah-of-jind-2024-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: तालाब की खोदाई के दौरान गिरी मिट्टी, सात महिला मजदूर दबी, लोगों ने बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: तालाब की खोदाई के दौरान गिरी मिट्टी, सात महिला मजदूर दबी, लोगों ने बचाकर अस्पताल में भर्ती करवाया
Sat, 27 Jan 2024 02:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 27 Jan 2024 02:54 PM IST
सार
गांव ईगराह में तालाब की खोदाई का काम चल रहा है। मनरेगा मजदूरों की सहायता से तालाब में से मिट्टी निकाली जा रही है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे महिला मजदूर काम करने के बाद मिट्टी के ढेर के पास आराम कर रही थी। तभी मिट्टी का ढेर खिसक गया और इन महिला मजदूरों के ऊपर मिट्टी गिर गई।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में सीटी स्कैन करवाने के लिए लाई गई महिलाएं।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के गांव ईगराह में तालाब की खोदाई के दौरान सात महिला मजदूर मिट्टी के नीचे दब गई। पास ही काम कर रहे लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और जींद के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। महिलाओं को चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार गांव ईगराह में तालाब की खोदाई का काम चल रहा है। मनरेगा मजदूरों की सहायता से तालाब में से मिट्टी निकाली जा रही है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे महिला मजदूर काम करने के बाद मिट्टी के ढेर के पास आराम कर रही थी। तभी मिट्टी का ढेर खिसक गया और इन महिला मजदूरों के ऊपर मिट्टी गिर गई।
आसपास बैठी दूसरी महिलाओं ने शोर मचाया, जिसके बाद मनरेगा मेट प्रदीप और गांव के सरपंच प्रतिनिधि कुलबीर समेत ग्रामीणों ने करीब सात महिला मजदूरों को मिट्टी से निकालकर अस्पताल में पहुंचाया। गांव की 40 वर्षीय नवीना, 39 वर्षीय बबीता, 25 वर्षीय नीतू, 38 वर्षीय शारदा, 33 वर्षीय निर्मल, 28 वर्षीय मंजू, 26 वर्षीय किरण को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है, जबकि एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। सरपंच प्रतिनिधि कुलबीर ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है, महिलाओं को मामूली चोटें आई है।