फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seven girls took a group trip together

Jind News: एक साथ सात कन्याओं ने लिए सामूहिक फेरे

Thu, 23 Jan 2025 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Seven girls took a group trip together
22जेएनडी21: सामूहिक विवाह महोत्सव में फेरों के लिए रस्म निभाते हुए परिजन। संवाद
उचाना। श्रीराम परिवार चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पहला सामूहिक विवाह महोत्सव कपास मंडी में शेड के नीचे आयोजित किया गया। इसमें एक साथ सात कन्याओं ने सामूहिक फेरे लिए। समारोह को लेकर कार्यक्रम स्थल को भगवा रंग से सजाया गया। शहर में अलग-अलग 22 स्वागत द्वार बनाए गए। बैंड बाजे के साथ बाजारों से बारात गुजरी तो स्वागत द्वार लगाकर समारोह में आने वालों का स्वागत किया गया। मुख्यातिथि डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के प्रतिनिधि राजन चिलाना रहे। विशिष्ठ अतिथि उचाना विधायक देवेंद्र अत्री की मां ओमपति अत्री व उचाना नपा प्रधान विकास काला रहे।
विज्ञापन

राजन चिल्लान ने कहा कि सामूहिक विवाह आयोजन एक सामाजिक कार्य है और यह समाज के जरूरतमंद वर्गों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रभावशाली माध्यम भी है। ओमपति अत्री ने कहा कि कन्यादान से बड़ा कोई दान नहीं होता है।
विज्ञापन

11-11 किलो मिठाई वर-वधू पक्ष को दी

संस्था के प्रधान डॉ. सुरेश गुप्ता ने बताया कि सामूहिक विवाह में घरेलू जरूरत का सामान भी दिया गया। इनमें डबल बेड, गद्दे, चादर, अलमारी, संदूक, चार कुर्सी, मेज, पंखा, 51 बर्तन, प्रेस, घड़ियां (लेडीज और जेंट्स), दीवार घड़ी, आभूषणों में चांदी की पाजेब, अंगूठी, चुटकी, सोने का कोका, वस्त्रों में 21 लेडीज सूट, दो जेंट्स सूट, कंबल, लहंगा चुन्नी। अन्य सामग्री में मेकअप का सामान, सूट केस, 11-11 किलो दोनों पक्षों के लिए मिठाई भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
महिलाओं की संख्या रही अधिक

समारोह में शहर से महिलाओं ने बढ़चढ़ कर सामूहिक विवाह महोत्सव में हिस्सा लिया। पुरुषों, महिलाओं के लिए अलग-अलग बैठने के लिए कुर्सियां लगाई गई थी। शेड के नीचे खाने की व्यवस्था थी तो पार्किंग के लिए अलग व्यवस्था की गई थी। लितानी रोड, रेलवे रोड से अलग-अलग डीजे के साथ कार्यक्रम स्थल तक बारात पहुंची। बीते एक महीने से समारोह को लेकर निमंत्रण देने के साथ-साथ तैयारी की जा रही थी। इस अवसर पर रामचंद्र रामचंद्र अत्री, विशाल अत्री, वेदप्रकाश गोयल, सज्जन चौधरी, बबूल गोयल, वेदप्रकाश गर्ग, रोशन लाल घोघडिय़ा, मोहन मित्तल, बलवान कापड़ो, गोविंद जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed