फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seva Sankalp Abhiyan: Religious and historical places of the sub-division illuminated with lamps.

सेवा संकल्प अभियान : दीपों से जगमगाए उपमंडल के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल

Sat, 19 Sep 2026 02:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Seva Sankalp Abhiyan: Religious and historical places of the sub-division illuminated with lamps.
फोटो 18जेएनडी23-आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत दीये जलाते हुए शहरवासी। स्रोत प्रशासन - फोटो : Archive
सफीदों। सेवा संकल्प अभियान के तहत उपमंडल के विभिन्न स्थान दीपों से जगमगा उठे। आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के तहत नागक्षेत्र मंदिर, तालाबों, स्कूलों, बूथों, सरकारी भवनों सहित धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलित किए गए।
विज्ञापन

नागक्षेत्र तालाब परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा, तहसीलदार राजेश गर्ग, जिला प्रभारी रोहतक विजय पाल सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय बिट्टा, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सक्षम भाटिया, मंडल अध्यक्ष गीता बिटानी और मनोनीत पार्षद हरीश शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित किए। एसडीएम पुलकित मल्होत्रा ने नागक्षेत्र मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना भी की।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत उपमंडल और जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान का उद्देश्य जनसेवा की भावना को मजबूत करने के साथ पात्र लोगों तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम में सामूहिक दीप प्रज्ज्वलन के माध्यम से सेवा, सद्भाव, समर्पण और सकारात्मकता का संदेश दिया गया। दीप प्रकाश के साथ आशा, विश्वास और सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रतीक है। सामूहिक रूप से दीप जलाने से समाज में एकता और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed