फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Servant caught stealing from grocery warehouse

Jind News: किराना गोदाम से नौकर को चोरी करते पकड़ा

Thu, 17 Oct 2024 02:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Servant caught stealing from grocery warehouse
सफीदों। नगर के घोड़ापुली मार्केट में स्थित एक किराना दुकानदार के गोदाम से चोरी करता हुआ उसका नौकर रंगे हाथ पकड़ा गया।वह गोदाम के पास अपनी गाड़ी लगाकर रिफाइंड के टीन चोरी कर रहा था। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों ने आरोपी सफीदों के गगडा मोहल्ला निवासी रिंकू को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन

दुकानदार सतीश कुमार गोयल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सफीदों के गगडा मौहल्ला निवासी रिंकू उसके पास पिछले 10 सालों से काम कर रहा था। रिंकू पर अटूट विश्वास था। वह उसे गोदाम से माल लाने के चाबी देकर अकेले भेज देते थे लेकिन वह इस बात का लाभ उठाकर गोदाम से माल चोरी करके अपने घर ले जाता था। 15 अक्तूबर रात जब वह गोदाम में पहुंचा तो पाया कि उसका नौकर रिंकू अपनी कार में रिफाइंड के टीन लोड करके ले जाने की फिराक में था कि अचानक वह गोदाम में पहुंच गया। यह देखकर वह हक्का बक्का रह गया कि रिंकू ने कार में छह रिफाइंड के टीन लोड किए थे। जब उसने उससे उनके बारे में पूछा तो वह घबरा गया और उसने कबूल किया कि उसने चोरी की नीयत से छह रिफाइंड के टीन कार में ले जा रहा था। मौके पर काफी दुकानदार एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। पूछताछ में नौकर रिंकू ने माना है कि वह पिछले चार साल से गोदाम से चोरी करता आ रहा है और वह उन्हें लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा चुका है। जिस सामान के साथ वह पकड़ा गया है उसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है। दुकानदार सतीश ने पुलिस से मांग की कि मामले की गहनता से जांच की जाए और यह पता लगाया जाए कि उसने कितना सामान चोरी किया और चोरी किया गया सामान किसको बेचा। आरोपी रिंकू से उसका सारा सामान बरामद करवाया जाए। शहर थाना सफीदों प्रभारी ईश्वर सिंह ने कहा कि दुकानदार की शिकायत पर नौकर रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed