फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Separate counter created in the hospital for providing medicines to the patients isolated in their homes

घरों में आइसोलेट मरीजों को दवाई उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल में अलग से बनाया काउंटर

Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 27 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
Separate counter created in the hospital for providing medicines to the patients isolated in their homes
घरों में आइसोलेट कोरोना संक्रमितों के लिए अब उनके परिजनों को नागरिक अस्पताल में दवाई लेने के लिए चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसके लिए अस्पताल प्रशासन ने नई बिल्डिंग की तरफ जाने वाले मुख्य गेट के सामने ही कमरा नंबर 124 खोल दिया है, जिसमें कोरोना संक्रमितों के लिए दवाई की किट दी जाएगी। इससे कोरोना संक्रमितों के परिजनों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। वह अस्पताल के अंदर प्रवेश किए बिना ही बाहर से ही दवाई लेकर घर चले जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले नागरिक अस्पताल के पीपी सेंटर में कोरोना संक्रमितों के परिजन दवाई लेने के लिए चक्कर काटते थे। कई बार उनको पता भी नहीं होता था कि दवाई कहां से मिलेगी। कुछ लोगों की अस्पताल प्रशासन के पास बार-बार शिकायतें आ रही थीं कि उन्हें दवाई नहीं मिल रही और उनको इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। कुछ लोगों को समय पर भी दवाई नहीं मिल रही थी। वैसे तो स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव के घर जाकर दवाई देकर आते हैं। लेकिन कई बार परिजन खुद भी दवाई लेने अस्पताल में आ जाते हैं। उन्हें यह भी पता नहीं होता कि दवाई कहां से मिलनी है। अब अस्पताल प्रशासन से कोरोना पॉजिटिव लोगों को जल्द दवाई मिल सके और उनके परिजनों को भटकना न पड़े, इसके लिए अस्पताल के मुख्य गेट के सामने ही कमरा नंबर 124 स्थापित कर दिया है। इसमें कोरोना संक्रमितों के परिजन सीधे आकर अपने मरीज का नाम बताकर दवाई ले सकते हैं। इस कमरे को अस्पताल प्रशासन ने 24 घंटे खुला रखने का निर्णय लिया है, ताकि यदि किसी को रात को भी पता चले कि वह पॉजिटिव है तो रात को ही उसके परिजन दवाई लेकर जा सकते हैं।
विज्ञापन

पीपी सेंटर में दवाई लेने के लिए कोरोना पॉजिटिव के परिजन आते थे। यहां पर वैक्सीन लगाने का कार्य भी किया जाता है। इस कारण यहां पर काफी भीड़ भी रहती थी। इसके अलावा कोरोना संक्रमितों के परिजनों को भटकना नहीं पड़े, इसके लिए कमरा नंबर 124 बनाया गया है ताकि लोगों को ज्यादा परेशानी नहीं हो। इसमें 24 घंटे कर्मचारी बैठेंगे और दवाई देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed