फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seniority broke tubewell connections, BKU and farmers accused of rigging

Jind News: सीनियरटी तोड़ दिए ट्यूबवेल कनेक्शन, भाकियू व किसानों ने लगाए धांधली के आरोप

Thu, 31 Jul 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 31 Jul 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Seniority broke tubewell connections, BKU and farmers accused of rigging
30जेएनडी29-ट्यूबवेल कनेक्शन को लेकर विरोध जताते भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व किसान। संवाद
अलेवा। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों व किसानों ने बिजली निगम नगूरां के जेई व एसडीओ पर सीनियरटी तोड़ धांधली कर लिस्ट में पीछे के किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

यूनियन प्रतिनिधियों का कहना है कि शाहपुर निवासी पालेराम का लिस्ट में 11वां नबंर होने के बाद भी निगम की ओर से उसको अभी तक टयूबवेल कनेक्शन नहीं दिया गया है जबकि उसके पीछे के काफी किसानों को टयूबवेल कनेक्शन मिल चुके हैं।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान कुलदीप शाहपुर, गांव के प्रधान सूरजभान, किसान पालेराम, संजय, बीरा, कुलदीप, ईश्वर ने बताया कि सरकार ने 109 किसानों को टयूबवेल कनेक्शन देने की अधिसूचना जारी की थी लेकिन निगम अधिकारियों ने सरकारी नियमों को ताक पर रखकर सीनियरटी तोड़कर पहुंच वाले लोगों के टयूबवेल कनेक्शन दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि अगर दो दिन के अंदर किसान का ट्यूबवेल कनेक्शन चालू नहीं किया तो यूनियन किसानों के साथ मिलकर बिजली निगम नगूरां में धरना देने के अलावा प्रदेश के बिजली मंत्री अनिल विज से मिला जाएगा।
निगम करवा सकता है जांच : एसडीओ
नगूरां के एसडीओ आनंद कुमार ने बताया कि धांधली व भ्रष्टाचार के आरोप बेबुनियाद है। इस किसान का 11वां नंबर बता रहे हैं। वह वास्तव में अप्लाई नंबर है। विभाग चाहे तो मामले को लेकर किसी एसडीओ से जांच करवा सकता है। सभी कनेक्शन सीनियरिटी के हिसाब से दिए जा रहे हैं। अगर निगम में कोई पैसा लेते हैं तो वह स्वयं जिम्मेदार है।

मामले की होगी जांच : एक्सईएन
मामले को लेकर बिजली निगम जींद के एक्सईएन विकास मलिक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं था। नियम के मुताबिक सभी कनेक्शन सीनियरटी के हिसाब से होने चाहिए। इसके लिए नगूरां निगम एसडीओ से बात कर मामले को लेकर जांच करवाई जाएगी। ट्यूबवेल कनेक्शन मामले में सीनियरटी प्राथमिकता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed