{"_id":"66281b2f56fbd110710b60c4","slug":"senior-jjp-leader-nandlal-sharma-resigned-jind-news-c-199-1-sroh1006-116141-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जजपा के वरिष्ठ नेता नंदलाल शर्मा ने दिया इस्तीफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जजपा के वरिष्ठ नेता नंदलाल शर्मा ने दिया इस्तीफा
Wed, 24 Apr 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 24 Apr 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी29-नंदलाल शर्मा। संवाद
नरवाना। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के नजदीकी रहे नंदलाल शर्मा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। शर्मा पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य थे। पार्टी से इस्तीफा पत्र शर्मा ने हाईकमान को भेज दिया है।
शर्मा ने बताया कि उन्होंने चौ. देवीलाल परिवार के साथ 1984 से एक दरी बिछाने वाले कार्यकर्ता के रूप में काम शुरू किया था। तब से लेकर आज तक करीब 40 साल हो चुके हैं परिवार के साथ काम करते हुए। 2008 में टीम के साथ दिल्ली नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भरत सिंह के चुनाव में डॉ. अजय सिंह चौटाला के आदेश से जोन प्रभारी के तौर पर काम किया और उनको जिताने में अहम भूमिका निभाई। 2009 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में नरवाना में कार्यालय प्रभारी के तौर काबिज रहे। इसके बाद 2014 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में उचाना चुनाव कार्यालय में सह प्रभारी बने रहे। उसके बाद फिर साल 2019 में भी उचाना लोकसभा व विधानसभा चुनाव में दोबारा से सह प्रभारी की जिम्मेदारी निभाई। उन्होंने बताया कि अभी उनका किसी दूसरी पार्टी में जाने का कोई विचार नहीं है। यदि ऐसा कुछ होता है तो समय आने पर बताया जाएगा।