फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Seminar on Trends in Contemporary Historiography

Jind News: समकालीन इतिहास लेखन की प्रवृत्तियों पर संगोष्ठी

Fri, 02 Oct 2026 02:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Seminar on Trends in Contemporary Historiography
01जेएनडी06-सीआरएसयू में आयोजित संगोष्ठी में मौजूद स्टाफ और बच्चे। स्रोत विवि
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में बुधवार को समकालीन इतिहास लेखन की प्रवृत्तियों विषय पर ऑनलाइन संगोष्ठी आयोजित की गई। कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शोधार्थियों को इतिहास के बदलते दृष्टिकोण और नई शोध पद्धतियों से परिचित कराया गया। मुख्य वक्ता लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, पंजाब के इतिहास विभाग के प्रोफेसर एवं अध्यक्ष प्रो. डॉ. तबिश हाशमी ने कहा कि समकालीन इतिहास लेखन में अब केवल राजाओं, युद्धों और राजनीतिक घटनाओं तक इतिहास को सीमित नहीं रखा जा रहा है। कुलपति प्रोफेसर डॉ. राम पाल सैनी ने कहा कि इतिहास का अध्ययन अतीत की घटनाओं को जानने के साथ-साथ उन्हें वर्तमान संदर्भ में नए दृष्टिकोण से समझने का माध्यम भी है। उन्होंने विद्यार्थियों और शोधार्थियों से इतिहास के अध्ययन में वैज्ञानिक एवं आलोचनात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आह्वान किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed