{"_id":"6a14a40967488d972c0212df","slug":"selfie-with-daughter-earned-daughters-global-recognition-manohar-lal-jind-news-c-199-1-sroh1006-154017-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी विद डॉटर ने बेटियों को दिलाई वैश्विक पहचान : मनोहर लाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी विद डॉटर ने बेटियों को दिलाई वैश्विक पहचान : मनोहर लाल
विज्ञापन
25जेएनडी18-बीबीपुर गांव में पूर्व सरपंच सुनील जागलान के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। जींद प्रवास के दूसरे दिन सोमवार को केंद्रीय ऊर्जा एवं शहरी विकास मंत्री और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल बीबीपुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व सरपंच सुनील जागलान की ओर से शुरू की गई सेल्फी विद डॉटर मुहिम को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली ऐतिहासिक पहल बताया।
मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सामाजिक जागरुकता, महिला सशक्तिकरण और ऊर्जा संरक्षण को लेकर जनभागीदारी आधारित अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। बीबीपुर गांव से शुरू हुई ‘सेल्फी विद डॉटर’ मुहिम आज बेटियों के सम्मान और जागरूकता का वैश्विक प्रतीक बन चुकी है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कार्यक्रम ‘मन की बात’ में सेल्फी विद डॉटर अभियान की सराहना की थी। इसके बाद यह देशभर में बेटियों के सम्मान और जागरूकता का बड़ा प्रतीक बन गया।
विज्ञापन
मनोहर लाल ने कहा कि बीबीपुर गांव ने सामाजिक चेतना और महिला सम्मान की दिशा में जो उदाहरण प्रस्तुत किया है, वह पूरे देश के गांवों और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
केंद्रीय मंत्री ने प्रधानमंत्री की ओर से चलाए जा रहे ऊर्जा एवं ईंधन बचाओ अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ऊर्जा संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रधानमंत्री की सोच को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिणाम दे सकते हैं। उन्होंने लोगों से दैनिक जीवन में छोटे बदलाव अपनाकर ईंधन और ऊर्जा बचाने की अपील की।
इस अवसर पर डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, मुख्यमंत्री के ओएसडी प्रभलीन, हिसार जिला के प्रभारी जवाहर सैनी, पूर्व सरपंच सुनील जागलान, एसडीएम सत्यवान सिंह मान मौजूद रहे।