Hindi News
›
Haryana
›
Jind News
›
Selfie Against Dowry got the support of South Asian countries, more than 1500 posts
{"_id":"61cde7c4b5137a0dab0638ff","slug":"selfie-against-dowry-got-the-support-of-south-asian-countries-more-than-1500-posts-jind-news-rtk6343278177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी अंगेस्ट डॉवरी को मिला दक्षिण एशियाई देशों का साथ, 1500 से ज्यादा हुई पोस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी अंगेस्ट डॉवरी को मिला दक्षिण एशियाई देशों का साथ, 1500 से ज्यादा हुई पोस्ट
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
सेल्फी अंगेस्ट डॉवरी अभियान से जुड़ती नेपाल की स्वीकृति।
- फोटो : Jind
Link Copied
सेल्फी अंगेस्ट डॉवरी को दक्षिण एशियाई के देश नेपाल, भूटान व बांग्लादेश का भी साथ मिला है। अब तक भूटान, बांग्लादेश व नेपाल व से इस विषय पर 1500 से अधिक पोस्ट हुई है।
विज्ञापन
सेल्फी अगेंस्ट डॉवरी के संस्थापक व बीबीपुर गांव के पूर्व सरपंच सुनील जागलान ने बताया कि देश के अलग अलग हिस्सों के अलावा दक्षिण एशिया के देश नेपाल, भूटान व बंग्लादेश से भी इस अभियान में काफी सेल्फी आ रही हैं। इन देशों के युवाओं ने सेल्फी अंगेस्ट डॉवरी के ऑनलाइन कार्यक्रम में बताया कि वहां पर भी दहेज का बहुत बड़ा चलन है। नेपाल से स्वीकृति पौंडयाल ने कहा कि नेपाल में यह अभियान काफी पसंद किया जा रहा है। उनके देश में भी दहेज लेन देन का बहुत चलन है और काफी युवक व युवतियां इस पर पोस्ट कर रहे हैं। भूटान से अशिका ने अपनी पोस्ट में कहा कि यहां पर भी यह अभियान कामयाब होगा। पहली बार दक्षिण एशियाई देश की लड़कियां बहादुरी दिखाते हुए सीधे सोशल मीडिया पर हैशटैग सेल्फी अंगेस्ट डॉवरी पोस्ट कर रही हैं। सुनील जागलान ने कहा कि पिछले 15 दिन में लड़कियों के अलावा लड़कों ने भी दहेज नहीं लेने देने के समर्थन में पोस्ट की हैं। जागलान ने कहा कि ऐसे युवक व युवतियों को सम्मानित किया जाएगा और वेब पोर्टल पर भी इन इनकी सेल्फी का कॉर्नर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी अभियान जून 2022 तक चलेगा और फिर प्रेरणादायी विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।