फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Self-language, indigenous, self-religion will have to be taken care of: Mukesh Khandekar

स्वभाषा, स्वदेशी, स्वधर्म का रखना होगा ध्यान : मुकेश खांडेकर

Sat, 17 Jun 2023 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 17 Jun 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Self-language, indigenous, self-religion will have to be taken care of: Mukesh Khandekar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। आज देश में लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं के माध्यम से हिंदू संस्कृति, धर्म को बचाने का कार्य हो रहा है। हमें स्वभाषा, स्वदेशी, स्वधर्म की रक्षा का ध्यान रखना है। ये बातें विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने विश्व हिंदू परिषद के साप्ताहिक प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण दुर्गावाहिनी के समापन पर कहीं।

उन्होंने कहा कि हम अपनी धर्म संस्कृति को आगे बढ़ाने का कार्य कैसे करें। हमारा काम कोई और नहीं कर सकता, यह सिर्फ हमको ही करना पड़ेगा। आज संपूर्ण देश में लगभग एक लाख कार्यकर्ताओं के माध्यम से हिंदू संस्कृति, धर्म को बचाने का कार्य हो रहा है। स्वभाषा, स्वदेशी, स्वधर्म की रक्षा का हमें ध्यान रखना है। हम अपनी मातृभाषा जानते हैं लेकिन अंग्रेजी बोली जाती है। जो विकसित देश है वहां भी अंग्रेजी नहीं बोली जाती है। उन्होंने माता जीजाबाई को याद करते हुए कहा कि आज उनकी पुण्य तिथि है, 17 जून 1674 को उन्होंने अपने प्राण त्यागे थे। इसलिए शिवाजी कहा करते थे, मैं सिर्फ मां के कारण ही मैं अपने राज्य की सेवा भरपूर कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि देश पर तीन प्रकार के आक्रमण हुए। पहले मुगलों व इस्लाम का आक्रमण हुआ और फिर जो अंग्रेजों ने किया, वह हमारी शिक्षा, आर्थिक जगत, संस्कृति पर हमला था। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजन चिल्लाना मुख्यातिथि रहे। समाजसेवी डॉ. कामिनी आशरी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed