{"_id":"686c1d5b506b1b900c01b711","slug":"selected-students-have-only-one-day-left-to-deposit-the-fees-jind-news-c-199-1-jnd1002-137434-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: चयनित विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने के लिए बचा एक दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: चयनित विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने के लिए बचा एक दिन
Tue, 08 Jul 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 08 Jul 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
07जेएनडी07-कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में फीस जमा करवाने के लिए पहुंचे विद्यार्थी। स्रोत : आई
जींद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में पहली मेरिट लिस्ट में चयनित विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने के लिए आठ जुलाई तक का समय है। ऐसे में विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने के लिए एक ही दिन का समय बचा है।
इसके बाद दूसरे राउंड के लिए नौ जुलाई को खाली सीटों की सूची जारी होगी। पोर्टल खुलने के बाद नौ से दस जुलाई तक विद्यार्थी ट्रेड में बदलाव कर सकते हैंं।
11 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी, चयनित विद्यार्थियों को 11, 12 और 14 जुलाई को आईटीआई में आकर फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं और 15 जुलाई तक विद्यार्थी फीस भर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद 16 जुलाई को तीसरे राउंड के लिए खाली सीटों की सूची जारी होगी। 16 जुलाई से 19 जुलाई तक दोबारा से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं।
इसके बाद 22 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी, चयनित विद्यार्थियों को 26 जुलाई तक आईटीआई में आकर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं और 27 जुलाई तक विद्यार्थियों के पास फीस भरने का समय रहेगा।
जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 5484 सीटें हैं। इनमें नौ राजकीय आईटीआई में 2928 और 16 निजी आईटीआई में 2556 सीटें शामिल हैं। वहीं जींद की राजकीय आईटीआई में साढ़े सात हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। ऐसे में इस बार आईटीआई में दाखिले को लेकर होड़ है।
इसलिए भी आईटीआई में रुझान
इस बार आईटीआई में दाखिले के लिए छात्र इसलिए भी आवेदन कर रहे हैं कि अग्निवीर योजना में जहां आईटीआई पास युवाओं को पांच नंबर की अतिरिक्त वेटेज दी जा रही है। इसके अलावा सेना, रेलवे में समय-समय पर भर्तियां निकाली जाती हैं। जिनमें आईटीआई कोर्स को प्राथमिकता दी जाती है।
वर्जन
राजकीय आईटीआई जींद में 944 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं। प्रथम मेरिट सूची में 666 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। इनमें से अभी तक 183 विद्यार्थियों ने दाखिला प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया है। प्रथम मेरिट सूची के आधार पर दाखिले की अंतिम तिथि आठ जुलाई निर्धारित की गई है। अब तक प्रथम चरण में दाखिला लेने वाले छात्रों की संख्या 183 तक पहुंच चुकी है। संस्थान की ओर से लगातार विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को मोबाइल व अन्य माध्यमों से समय-समय पर जानकारी भी भेजी जा रही है ताकि किसी भी छात्र को दाखिले में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो।
-नरेश कुमार, प्राचार्य राजकीय आईटीआई जींद