फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Selected clerks who have been traveling for five days to get medical, expressed anger

पांच दिन से मेडिकल करवाने के लिए चक्कर काट रहे चयनित क्लर्कों ने जताया रोष

Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Selected clerks who have been traveling for five days to get medical, expressed anger
नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने के लिए ईएनटी का इंतजार करते चयनित क्लर्क। - फोटो : Jind
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) द्वारा ली गई परीक्षा में चयनित क्लर्कों को अपना मेडिकल करवाने के लिए पांच दिन से भटकना पड़ रहा है। नागरिक अस्पताल में मेडिकल करने के लिए ईएनटी की व्यवस्था नहीं है। मेडिकल करने के लिए बोर्ड द्वारा कैथल या कुरुक्षेत्र से ईएनटी को बुलाया जाता है। पांच दिन से ईएनटी के नहीं आने की वजह से मंगलवार को चयनित क्लर्कों ने अस्पताल में रोष प्रकट किया। चयनित क्लर्कों द्वारा ईएनटी चिकित्सक की व्यवस्था की गई और शाम चार बजे इन युवाओं के मेडिकल फिटनेस का कार्य शुरू किया जा सका।
विज्ञापन

हाल ही में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा क्लर्कों की परीक्षा ली गई थी। चयनित क्लर्कों को नियुक्ति से पहले अपना मेडिकल फिटनेस करवाना होता है। जींद में मेडिकल फिटनेस के लिए पहुंचे लगभग 130 क्लर्कों को पांच दिन से ईएनटी उपलब्ध नहीं होने के कारण अस्पताल के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। मंगलवार को परेशान हुए इन क्लर्कों ने अस्पताल प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त किया। दोपहर बाद कैथल से ईएनटी की व्यवस्था की गई, जिसके बाद इन युवाओं की मेडिकल जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

गांव कोयल निवासी राजबीर ने बताया कि उसका चयन सफीदों स्वास्थ्य विभाग में क्लर्क के रूप में हुआ है। चार दिन से वह मेडिकल करवाने के लिए नागरिक अस्पताल में धक्के खा रहा है। अधिकारियों से भी बात की गई है। उन्होेंने जल्द ईएनटी उपलब्ध होने की बात की। इसी प्रकार चार दिन निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हिसार निवासी हरीश ने बताया कि उसकी ज्वाइनिंग जिला समाज कल्याण विभाग में हुई है। वह भी चार दिन से मेडिकल के लिए चक्कर काट रहा है। प्रतिदिन यही बोल दिया जाता है कि ईएनटी चिकित्सक आएगा और वह जांच करेगा लेकिन ईएनटी नहीं होने के कारण वह चार दिन से प्रतिदिन नागरिक अस्पताल में आ रहा है।

ईएनटी के लिए कैथल व कुरुक्षेत्र दोनों जगह लिखा गया था। स्वास्थ्य सेवाएं महानिदेशक से भी ईएनटी की डिमांड की गई थी। किसी कारणवश ईएनटी चार दिन नहीं आ पाए। मंगलवार को दोपहर बाद ईएनटी नागरिक अस्पताल पहुंच गए हैं और उन्होंने मेडिकल फिटनेस के लिए जांच का कार्य शुरू कर दिया है।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन, जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed