फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Secret of illicit relationship revealed by husband's WhatsApp chat in woman's suicide

Jind News: महिला की आत्महत्या में पति को मिली व्हाट्सएप चैट से खुला अवैध संबंध का राज

Wed, 28 Feb 2024 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 28 Feb 2024 01:13 AM IST
विज्ञापन
Secret of illicit relationship revealed by husband's WhatsApp chat in woman's suicide
जींद। एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। चार सप्ताह के बाद मृतका के पति ने भिवानी रोड निवासी सुनील जांगड़ा, सुमन, सुनील की दोस्त सुनीता, अनीशा, एक चिकित्सक, चिंटू, राहुल, रिंकू के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने और रुपये ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पटियाला चौक स्थित एक कॉलोनी के रहने वाले युवक ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह डाहौला निवासी सुमन के मकान में किराये पर रहते हैं। वह एसी मैकेनिक का काम करते हैं। वर्ष 2016 में उनकी शादी पानीपत जिले की प्रीति के साथ हुई थी। तीन फरवरी को उनके पास शाम छह बजे मकान मालकिन सुमन का फोन आया और उसने कहा कि घर आ जाओ इमरजेंसी है। वह दुकान बंद कर घर आया तो देखा कि उसकी पत्नी को चारपाई पर लेटाई गई थी, जोकि मृत अवस्था में थी। सुमन ने बताया कि प्रीति ने फंदा लगा लिया था और उसने फंदे से उतारा है। प्रीति को वह नागरिक अस्पताल लेकर गया तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह समझ नहीं पा रहा था कि आखिर क्या हुआ। चार फरवरी को चिकित्सकों ने शव का पोस्टमार्टम कर उन्हें सौंप दिया। उस दौरान पुलिस को बयान दे दिया था कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी, इसलिए पुलिस ने इत्फाकिया कार्रवाई की थी, लेकिन अब उसने अपनी पत्नी का मोबाइल देखा तो उस पर व्हाट्सएप में भिवानी रोड निवासी सुनील जांगड़ा के साथ चैट मिली। उसे पता चला कि सुनील के साथ उसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। उसकी पत्नी ने आत्महत्या से पहले सुनील के साथ व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल की हुई थी। आरोपी सुनील उस दिन उसके मकान पर भी आया था। सुनील ने ही मकान मालकिन सुमन और कुलदीप के साथ मिलकर उसकी पत्नी को फंदे से उतारा था। आरोपी अपने दोस्त रिंकू, राहुल, अनीशा के साथ उसकी पत्नी के बारे में बात करता था। आरोपी अपने दोस्त के साथ उसकी पत्नी प्रीति को रोहतक लेकर गया था। आरोपी सुनील ने उसकी पत्नी के फोन में कई बैंकिंग एप्लीकेशन डाउनलोड करवाए हुए थे, जो उसी के नाम से हैं। उसे शक है कि आरोपी ने के बैंक खाते से छह लाख रुपये भी निकाले हैं। आरोपियों ने उसकी पत्नी को मानसिक रूप से परेशान किया और ब्लैकमेल कर आत्महत्या के लिए मजबूर किया है। पुलिस चौकी पटियाला चौक के प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि महिला के पति की शिकायत पर भिवानी रोड निवासी सुनील जांगड़ा, सुमन, सुनील की दोस्त सुनीता, अनीशा, एक चिकित्सक, चिंटू, राहुल, रिंकू के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने और रुपये ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed