फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SDO will monitor electricity complaint centers during the rainy season

बारिश के मौसम में एसडीओ बिजली शिकायत केंद्रों की करेंगे मॉनिटरिंग

Fri, 22 Jul 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
SDO will monitor electricity complaint centers during the rainy season
बस स्टैड के पास लगा ट्रांसफार्मर। संवाद - फोटो : Jind
जींद। गर्मी और बारिश के मौसम में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या नहीं हो। अगर हो तो उसका तुरंत समाधान हो। इसको लेकर बिजली निगम ने जिला के 12 एसडीओ की डयूटी लगाई है। यह डयूटी वीरवार से ही शुरू हो जाएगी। रात के समय ड्यूटी के दौरान एसडीओ को बिजली शिकायत केंद्रों की मॉनिटरिंग करनी होगी। केंद्रों पर आने वाली उपभोक्ताओं की शिकायतों पर तुरंत अमल किया जाएगा। यदि कहीं भी कोई शिकायत आती है तो उसका तुरंत समाधान नहीं होने पर एसडीओ जांच करेगा और संबंधित एरिया के लाइन मैन को शिकायत के समाधान बारे निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पत्र जारी किया है, जिसमें लिखा गया है कि बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। गर्मी के चलते बिजली निगम पर पहले ही ओवरलोड की समस्या बनी हुई है। खराब मौसम के कारण आंधी या तूफान के कारण आपूर्ति बाधित हो सकती है। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके कारण निगम की व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसको लेकर रोस्टर अनुसार शिफ्ट डयूटी में एसडीओ की डयूटी लगाई जाती है। शिकायत केंद्र पर आई उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। एसडीओ रात को जींद सर्कल के तहत पूरे क्षेत्र में शिकायतों की निगरानी करेंगे। इसके अलावा शिकायत केंद्रों के चक्कर लगाएंगे ताकि किसी भी शिकायत केंद्र पर कोई शिकायत लंबित नहीं पड़ी हो।
विज्ञापन

एसडीओ की डयूटी की एक्सईएन करेंगे जांच
बिजली शिकायत केंद्रों पर आने वाली शिकायतों का समाधान हो रहा है या नहीं। इसके अलावा एसडीओ अपनी-अपनी डयूटी ठीक ढंग से कर रहे हैं या नहीं। इसको लेकर निगम एसई ने जिले के तीनों एक्सईएन की डयूटी लगाई है। यह सभी एसडीओ पर नजर रखेंगे। इन तीनों एक्सईएन के अलग-अलग दिन निर्धारित किए गए है। सोमवार को जींद सर्कल के एक्सईएन जोगिंद्र सिंह की डयूटी लगाई है। बुधवार को नरवाना एक्सईएन महावीर सिंह हुड्डा डयूटी संभालेंगे और शुक्रवार को सफीदों एक्सईएन बुद्ध राम देखरेख करेंगे। यदि एसडीओ की ड्यूटी के दौरान लापरवाही मिली तो उसकी रिपोर्ट एसई कार्यालय भेजी जाएगी और उसके बाद एसडीओ के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश में केबल जलने की शिकायतें ज्यादा
पिछले 2-3 से हो रही बारिश ने बिजली निगम की परेशानी बढ़ा दी है। ट्रांसफार्मरों से फ्यूज उड़ रहे हैं वहीं कई जगह रबड़ की केबलों में पानी घुसने से जल गई हैं। इसको लेकर बिजली से संबंधित शिकायतें बढ़ रही है। 19 जुलाई को जींद सर्कल स्थित केंद्र पर 400 शिकायतें दर्ज हुई थी, वहीं 20 जुलाई को 300 और 21 जुलाई को दोपहर तक 100 के लगभग शिकायत दर्ज हुई। वीरवार को हुई तेज बारिश से शहर में कई जगह बिजली आपूर्ति ठप हो गई। केंद्र पर सबसे ज्यादा शिकायतें पुराने बस स्टैंड एरिया की दर्ज की गई।

गर्मी और बारिश के मौसम में बिजली से संबंधित शिकायतें बढ़ेंगी। इसको लेकर 21 जुलाई से एसडीओ बिजली शिकायत केंद्रों की व्यवस्था संभालेंगे। वह शिकायत केंद्रों के चक्कर लगाकर उनकी मॉनिटरिंग करेंगे। केंद्र पर किसी भी एरिया की कोई शिकायत लंबित रहती है तो एसडीओ उस एरिया संबंधित कर्मचारियों को शिकायत का समाधान बारे निर्देश देगा। एसडीओ अपनी-अपनी डयूटी सही कर रहे है या नहीं। उनकी जांच के लिए एक्सईएन की ड्यूटी लगाई गई है और वह एसई कार्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।
केडी बंसल, एसई, हरियाणा बिजली वितरण निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed