फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SDM Pulkit Malhotra unconscious in the hospital and two press notes issued in his name

Jind News: एसडीएम पुलकित मल्होत्रा अस्पताल में बेसुध और उनके नाम से जारी कर दिए दो प्रेस नोट

Wed, 09 Apr 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 09 Apr 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
SDM Pulkit Malhotra unconscious in the hospital and two press notes issued in his name
सफीदों (जींद)। लोक संपर्क विभाग जींद का अजब कारनामा सामने आया है। 7 अप्रैल की देर शाम एसडीएम पुलकित मल्होत्रा को बाइक सवार युवकों ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उन्हें बेसुध अवस्था में पानीपत के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वे अभी बयान देने की हालत में भी नहीं हैं, लेकिन लोक संपर्क विभाग ने मंगलवार को उनके नाम से सरकार की योजनाओं के प्रेस नोट मीडिया को जारी कर दिए। एक प्रेस नोट में तो एसडीएम की तरफ से जानकारी दी गई कि सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन लघु सचिवालय में किया जाएगा। प्रेस नोट में एसडीएम की ओर से अधिकारियों को निर्देश देते हुए बताया कि वह अपने-अपने विभाग से संबंधित आने वाली लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए ब्यौरा अपडेट लेकर आएं और समस्या के समाधान उपरांत रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करें। वहीं दूसरे प्रेस नोट में एसडीएम की तरफ से कहते हुए दिखाया गया कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना का ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभ मिलेगा और यह योजना प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसके अलावा इस प्रेस नोट में एसडीएम पुलकित मल्होत्रा की ओर से इस योजना के बारे में पूरी जानकारी दिलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed