Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SDM Listens to 30 Grievances During Night Halt Program

Jind News: एसडीएम ने रात्रि ठहराव कार्यक्रम में सुनीं 30 समस्याएं

Wed, 29 Apr 2026 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
SDM Listens to 30 Grievances During Night Halt Program
29जेएनडी10: रात्रि ठहराव में अपनी समस्या रखते ग्रामीण। स्रोत प्रशासन। - फोटो : अमर उजाला/संवाद
नरवाना। उझाना खंड के गांव रेवर में मंगलवार को आयोजित रात्रि ठहराव कार्यक्रम में प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद हुआ। कार्यक्रम के दौरान एसडीएम जगदीश चंद्र ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान करीब 30 से अधिक शिकायतें आईं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे जिससे कई समस्याओं का तत्काल निपटारा संभव हो सका। कार्यक्रम गांव के राजकीय उच्च विद्यालय में आयोजित किया गया जहां ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

एसडीएम जगदीश चंद्र ने कहा कि रात्रि ठहराव कार्यक्रम जिला प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का प्रभावी मंच बनकर उभर रहा है। इस पहल का उद्देश्य गांव में जाकर लोगों की समस्याओं को समझना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक सोमवार और वीरवार को समाधान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं हर माह एक गांव में रात्रि ठहराव कार्यक्रम भी किया जाता है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों में सभी विभागों के अधिकारी एक साथ मौजूद रहते हैं जिससे अंतर-विभागीय समस्याओं का भी समाधान संभव हो पाता है।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन कार्यक्रमों में आने वाली समस्याओं को गंभीरता से लें और समयबद्ध तरीके से उनका समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का दायित्व है कि आमजन तक मूलभूत सुविधाएं और सेवाएं पहुंचाई जाएं। उन्होंने ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और ग्राम पंचायतों से भी आह्वान किया कि वे सरकारी योजनाओं की जानकारी रखें और उनका लाभ उठाएं।
कार्यक्रम के दौरान सामने आई समस्याओं में पुलिस, पब्लिक हेल्थ, सिंचाई और बिजली विभाग से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं के लिए समय सीमा तय कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

ग्राम पंचायत ने जिम हॉल निर्माण, स्कूल में शेड, रंग-रोगन और वाटर कूलर की मांग भी एसडीएम के समक्ष रखी, जिस पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया। इस अवसर पर डीएसपी कमलदीप राणा, तहसीलदार विजय कुमार, बीडीपीओ तरुण सुथार, सरपंच रानी देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed