फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SDM furious over sanitation in market yards; reprimands officials.

Jind News: मंडियों में सफाई व्यवस्था पर भड़कीं एसडीएम, अधिकारियों को फटकार

Tue, 06 Oct 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
SDM furious over sanitation in market yards; reprimands officials.
05उचाना01 : उचाना मंडी में धान में नमी चेक करते मार्केट कमेटी, फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी व मौ
उचाना। एसडीएम सुमन यादव ने सोमवार को अनाज मंडी और हाईवे स्थित अतिरिक्त मंडी का औचक निरीक्षण किया। अतिरिक्त मंडी में जहां उन्होंने सफाई व्यवस्था का जायजा लिया, वहीं पुरानी अनाज मंडी में जगह-जगह गंदगी के ढेर मिलने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

एसडीएम ने मार्केट कमेटी के अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्था तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दो-तीन दिन में पीआर धान की खरीद सुचारू रूप से शुरू हो जाएगी और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन

सुबह करीब सवा 10 बजे एसडीएम हाईवे स्थित अतिरिक्त मंडी पहुंचीं। यहां उन्होंने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने के साथ किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसानों को मंडी में फसल लेकर आने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। एसडीएम ने अधिकारियों को मंडी में पेयजल की व्यवस्था करने तथा बिजली और स्ट्रीट लाइट की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आढ़तियों और किसानों ने एसडीएम के समक्ष पीआर धान की खरीद नहीं होने की समस्या रखी। इस पर एसडीएम ने कहा कि धान की खरीद को लेकर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
इसके बाद एसडीएम पुरानी मंडी में पहुंची। यहां सफाई व्यवस्था सही नहीं मिली तो वह नाराज हो गई और कहने लगी कि मंडी में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे पड़े हैं। ऐसा लग रहा है मानो कई दिन से सफाई नहीं हुई हो। मंडी में धूल पड़ रही थी। एसडीएम ने कहा कि वह फिर से कभी भी औचक निरीक्षण कर सकती है, दोबारा से ऐसी खामियां नहीं मिलनी चाहिएं। इस दौरान मार्केट कमेटी सचिव और फूड सप्लाई विभाग के अधिकारी भी साथ रहे।

पीआर धान के ढेर लगे, खरीद शुरू न होने से किसानों में रोष

अनाज मंडी और अतिरिक्त मंडी में पीआर धान के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। खरीद सुचारू रूप से शुरू नहीं होने के कारण किसानों में रोष है। किसान सुरेश, रामजुआरी, गुरमेल, राजेश और रामकला ने बताया कि वे कई दिनों से मंडी में धान डाले हुए हैं। धान को धूप में सुखाने के साथ पंखा भी लगाया गया, लेकिन इसके बावजूद खरीद नहीं हो सकी। किसानों के अनुसार मशीन से मॉस्चर चेक करने पर नमी 18 प्रतिशत से अधिक ही आ रही है। सोमवार दोपहर बाद दो ढेरियों की मॉस्चर जांच की गई तो दोनों में 18.88 प्रतिशत नमी मिली। किसानों ने मशीन में भी गड़बड़ी की आशंका जताई है। एसडीएम सुमन यादव ने कहा कि दोनों मंडियों का निरीक्षण किया गया है। सफाई व्यवस्था सही नहीं मिलने पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed