फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SD Mahila Mahavidyalaya gets best grade in CRSU

Jind News: एसडी महिला महाविद्यालय को सीआरएसयू में सर्वोत्तम ग्रेड

Tue, 04 Mar 2025 01:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 04 Mar 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
SD Mahila Mahavidyalaya gets best grade in CRSU
03जेएनडी38-नव निर्मित हाल का उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि व अन्य स्टाफ सदस्य। संवाद - फोटो : दीपा सराय में पुलिस चाैकी के लिए खोदाई।
नरवाना। सनातन धर्म कन्या महिला महाविद्यालय में सोमवार को महाविद्यालय को सीआरएसयू में सर्वोत्तम ग्रेड बी प्लस प्लस मिलने पर और विद्यालय के नवनिर्मित हाॅल के उद्घाटन के मौके पर समारोह का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कुलपति चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा व जीजेयू हिसार डॉ. राधेश्याम शर्मा, विशिष्ट अतिथि के रूप में संस्था के वरिष्ठ सदस्य लाला सीताराम और एसडी काॅलेज अंबाला के प्रोफेसर डॉ. गिरधर गोपाल ने शिरकत की। समारोह में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विशिष्ट अतिथि सीताराम ने अपनी स्वर्गीय पत्नी शांति देवी की पुण्य स्मृति में छह लाख 11 हजार रुपये की राशि देकर विद्यालय के हाल का निर्माण कराया। इन्होंने संस्था में स्थित पीरबाबा की सवामणी लगाकर पूरी संस्था के स्टाफ सदस्यों, विद्यार्थियों को लड्डू का प्रसाद वितरित कराया। संस्था के सचिव जियालाल गोयल ने कहा कि न केवल जींद बल्कि फतेहाबाद, सिरसा और आसपास के जिलों में नैक का महाविद्यालय को सबसे अच्छा ग्रेड मिला है। समारोह के मुख्य अतिथि राधेश्याम शर्मा ने नैक के बेहतरीन ग्रेड मिलने की बधाई दी।

03जेएनडी38-नव निर्मित हाल का उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि व अन्य स्टाफ सदस्य। संवाद

03जेएनडी38-नव निर्मित हाल का उद्घाटन करते हुए मुख्यातिथि व अन्य स्टाफ सदस्य। संवाद- फोटो : दीपा सराय में पुलिस चाैकी के लिए खोदाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed