फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   SD Mahila Mahavidyalaya dominated the Zonal Youth Festival

Jind News: जोनल यूथ फेस्टिवल में एसडी महिला महाविद्यालय का रहा दबदबा

Mon, 25 Nov 2024 08:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:29 PM IST
विज्ञापन
SD Mahila Mahavidyalaya dominated the Zonal Youth Festival
नरवाना। सनातन धर्म महिला महाविद्यालय ने जोनल यूथ फेस्टिवल में लगातार छठी बार भी ओवरऑल ट्राफी अपने नाम की। प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान ने बताया कि महाविद्यालय ने केवल ओवरऑल ट्राफी ही नहीं बल्कि डांस में पंडित बिरजू महाराज ट्रॉफी, सांग में पंडित लख्मीचंद ट्राफी, म्यूजिक में पंडित जसराज ट्राफी, थिएटर में सुनील दत्त ट्राफी भी अपने नाम कर इतिहास बनाया। इस शानदार सफलता के पीछे छात्राओं, सांस्कृतिक टीम के सभी सदस्यों की मेहनत है।
विज्ञापन

सोमवार को में जीतने की खुशी में छात्राओं व प्राध्यापिकाओं ने जीत का जश्न मनाया। डीजे की धुन पर व ढोलक की थाप पर खूब नृत्य किया तथा सबने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। सांस्कृतिक टीम की कंवीनर डॉ. नयनदीप ने कॉलेज ने जोनल यूथ फेस्टिवल में कुल 28 विधाओं में भाग लिया। कॉलेज सोलो डांस हरियाणवी, ग्रुप डांस हरियाणवी, संस्कृत ड्रामा, माइम, सांग, क्लासिकल वोकल सोलो, क्लासिकल इंस्ट्रूमेंटल सोलो, आर्केस्ट्रा इंडियन, ग्रुप सॉन्ग जनरल, लोक सॉन्ग हरियाणवी सोलो, फोक इंस्ट्रूमेंटल सोलो, हरियाणवी आर्केस्ट्रा, वेस्टर्न वोकल सोलो, वेस्टर्न इंस्ट्रूमेंटल सोलो, ग्रुप सॉन्ग वेस्टर्न, हरियाणवी पॉप सॉन्ग, हरियाणवी गजल में प्रथम स्थान पर रहा। इसके अलावा कोरियोग्राफी, रसिया, वन एक्ट प्ले, मिमिक्री, रिचुअल, फोक सॉन्ग जनरल में दूसरे स्थान पर रहा। इस उपलब्धि पर प्रबंधन समिति के प्रधान सुरेश सिंघल, उपप्रधान राजकुमार गोयल, सचिव जियालाल गोयल, कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सिंगला ने प्राचार्य डॉ. अंजना लोहान, सांस्कृतिक कंवीनर डॉ. नयनदीप के साथ विजेता छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed