फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   scooty to be given to women panch, sarpanch and block committee members : duputy chief minister

महिला पंच, सरपंच और ब्लॉक समिति सदस्यों को दी जाएगी स्कूटी ः उपमुख्यमंत्री

Mon, 09 Mar 2020 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
scooty to be given to women panch, sarpanch and block committee members : duputy chief minister
छात्रा को सम्मानित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। साथ में हैं भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढ? - फोटो : Jind
पंचायती राज संस्थाओं की महिला प्रतिनिधियों, जिन्होंने अपने वार्ड, गांव एवं समाज के उत्थान में सराहनीय भूमिका अदा की है, को स्कूटी देकर प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग से ऐसी महिलाओं की सूची मांगी गई है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह बात राजकीय कॉलेज में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर महिलाओं को सम्मानित करते हुए कही।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के सहयोग के बिना कोई समाज, प्रदेश एवं देश विकास नहीं कर सकता है। इसलिए महिलाओं को देश एवं प्रदेश के विकास के लिए आगे आकर अपनी भूमिका निभानी होगी। हरियाणा में शिक्षित जनप्रतिनिधियों का चुनाव होने से पंचायती राज संस्थाओं में फर्जीवाड़ा कम हुआ है। उपमुख्यमंत्री ने शिक्षा के क्षेत्र में शालिनी, शगुन, भव्या, गीता, गरिमा, स्नेहलता, वृंदा तथा स्वाति को बोर्ड की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया। खेल के क्षेत्र में सर्कल कबड्डी खिलाड़ी रितु, सोनिया, खुशबु, ज्योति, दयावंती, कुश्ती खिलाड़ी निशा, निशु, हैंडबॉल खिलाड़ी सिमरन, प्रियंका, राष्ट्रीय युवा अवॉर्डी मंजू शर्मा को सम्मानित किया। इसके अलावा गुलाबी ऑटो चालक महिला ड्राइवर संतोष, राधा, रानी, परमजीत, शकुंतला, सुमन, अनीता, निर्मला, बिमला देवी, धनपति, सुदेश, शांति, बबली, अनार कली, पोक्सो एक्ट के बारे में बच्चियों को जागरूक करने वाली सीमा, आंगनबाड़ी वर्कर पवन, कृष्ण, बाला, सविता तथा बबिता को सम्मानित किया। दुर्गा शक्ति एप को घर-घर पहुंचाने में भूमिका निभाने वाली एएसआई सरोज तथा गीता को सम्मानित किया। जहर मुक्त खेती को बढ़ावा देने वाली महिला कृषक रधाना निवासी शकुंतला, मंजू, प्रमिला, मुकेश तथा प्रमिला को सम्मानित किया। दो हजार बच्चों का सुरक्षित प्रसव करवाने वाली डॉ. मंजू तथा पीएचसी धमतान में कार्यरत राजरानी को गांव की सभी गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण करवाने व अन्य सरकारी सेवाएं उपलब्ध करवाने को लेकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा, जजपा जिला अध्यक्ष कृष्ण राठी, डीआईजी अश्विन शैणवी, एडीसी डॉ. सत्येंद्र दूहन, एसडीएम सत्यवान मान, नगराधीश मनदीप कुमार, राजेश कोथ, जिला शिक्षा अधिकारी मदन सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed