फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Schools will remain closed from January 1st to 15th due to the cold weather; the education department has taken this decision.

Jind News: एक से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे स्कूल, ठंड के चलते शिक्षा विभाग ने लिया फैसला

Wed, 24 Dec 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Schools will remain closed from January 1st to 15th due to the cold weather; the education department has taken this decision.
24जेएनडी04 : रितु पंघाल।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। शिक्षा विभाग ने शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी सरकारी स्कूल 1 जनवरी 2026 से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके बाद 16 जनवरी 2026 से स्कूल पहले की तरह नियमित रूप से खुल जाएंगे।
शिक्षा विभाग ने यह निर्णय प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड, गिरते तापमान और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया है। जारी निर्देशों में कहा गया है कि यह शीतकालीन अवकाश हरियाणा राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा।
विज्ञापन

सभी संबंधित अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके अधीनस्थ विद्यालयों में अवकाश संबंधी आदेशों की पूरी तरह अनुपालना हो। किसी भी स्तर पर लापरवाही या आदेशों की अवहेलना न हो, इसके लिए जिला और खण्डस्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, सीबीएसई, आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों के नियमों के अनुसार बोर्ड कक्षाओं 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए विद्यालय में बुलाया जा सकता है।

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सर्दी के मौसम में तापमान में गिरावट और विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इससे बच्चों को ठंड से राहत मिलेगी और वे सुरक्षित वातावरण में अवकाश का लाभ उठा सकेंगे। यह आदेश सहायक निदेशक शैक्षणिक की तरफ से जारी किया गया है। शीतकालीन अवकाश की घोषणा से विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में राहत की भावना देखी जा रही है।
वर्जन
एक से 15 जनवरी तक सभी स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग ने यह फैसला ठंड के चलते लिया है। 16 जनवरी से विद्यालय खुलेंगे।
-रितु पंघाल, जिला शिक्षा अधिकारी,जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed