{"_id":"661acdc8149092a5cc0a31b0","slug":"schools-must-follow-vehicle-safety-policy-beo-jind-news-c-199-1-jnd1001-115687-2024-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन सुरक्षा नीति का सख्ती से पालन करें स्कूल : बीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन सुरक्षा नीति का सख्ती से पालन करें स्कूल : बीईओ
Sat, 13 Apr 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 13 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
12जेएनडी19: निजी स्कूलों की बैठक लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन। संवाद
जींद/नरवाना। खंड के निजी स्कूलों की बैठक शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हुई। इसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश नैन ने की। बैठक में सर्वप्रथम सभी शिक्षाविदों ने स्कूल बस हादसे में असामयिक मौत का शिकार हुए छात्रों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने सभी निजी स्कूलों से आए हुए मुखियाओं को निर्देश दिए की सभी स्कूल वाहन सुरक्षा नीति का दृढ़ता से पालन करें।
इसी क्रम में पीएमश्री विद्यालय उझाना के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने सुरक्षा नीति, फाइल रिकॉर्ड, बस रिकॉर्ड, विद्यालय में सुरक्षा कमेटी बनाने, समय-समय पर ड्राइवर की मेडिकल जांच, ट्रेंड ड्राइवरों का चयन करने व बसों की फिटनेस से संबंधित सभी बातों पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक के अंत में खंड शिक्षा अधिकारी नैन ने सभी विद्यालय मुखियाओं से राजपत्रित अवकाश वाले दिन सभी निजी स्कूलों को भी अवकाश रखने के निर्देश दिए। ऐसा न करने वाले स्कूलों, स्कूल संचालकों के खिलाफ सरकार के आदेशानुसार सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में सभी स्कूलों को सोमवार तक शपथ पत्र देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर मौलिक मुख्याध्यापक गुरुदेव, सभी निजी स्कूलों के स्कूल संचालक और प्राचार्य व लिपिक पवन मौजूद रहे।