फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   School ban overturned out of control, all 14 students safe

Jind News: अनियंत्रित होकर स्कूल बैन पलटी, सभी 14 विद्यार्थी सुरक्षित

Sun, 04 Aug 2024 03:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 04 Aug 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
School ban overturned out of control, all 14 students safe
खेत में पलटी स्कूल वैन के पास खड़े ग्रामीण। संवाद
नरवाना। सुंदरपुरा से बद्दोवाल जाने वाली सड़क पर शनिवार सुबह 8 बजे अनियंत्रित होकर स्कूल वैन पलट गई। हादसे के दौरान वैन में 14 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि सभी बच्चे सुरक्षित हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और अपने बच्चों को संभाला। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने वैन चालक के कागजात मांगे, तो वह नहीं दे सका। इस पर वैन को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

नरवाना के आर्य उपनगर में स्थित किड्स मेलोडी प्ले स्कूल की वैन सुबह पौने आठ बजे सुंदरपुरा गांव से बच्चों को लेकर नरवाना जा रही थी। जब वह सुंदरपुरा गांव से बद्दोवाल की तरफ जाने लगी तो सड़क पर आते ही सामने से ट्रक आ गया। चालक ने ट्रक के बगल से वैन को निकालने लगा तो वहां पर पड़ी मिट्टी के कारण वह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई। इससे वैन में सवार बच्चे चीख-पुकार करने लगे। आसपास के लोगों ने सभी बच्चों को वैन से बाहर निकाला। हादसे की सूचना मिलते ही काफी संख्या में सुंदरपुरा गांव के लोग पहुंच गए और अपने बच्चों को घर ले गए। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को चोट नहीं आई। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर थाना नरवाना प्रभारी कुलदीप सिंह मौके पर पहुंचे और वैन चालक से कागजात मांगे, तो वह नहीं दिखा सका। इस पर वैन को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन

गांव के सकरे रास्ते बनते हैं हादसों का कारण
दो साल पहले भी देशखेड़ा गांव के पास इसी तरह एक स्कूल बस खेतों में पलट गई थी। बारिश होने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। उस हादसे में एक-दो बच्चों को चोट आई थी, मगर इस बार गनीमत रही की किसी बच्चे को चोट नहीं आई है। हादसे का कारण ग्रामीण रूटों पर संकरा होना है। सड़क इतनी तंग है कि सामने से आने वाले दूसरे वाहन को रास्ता देते समय स्कूल बस कच्चे रास्ते पर उतर गई थी। मिट्टी के कारण स्कूल बस फिसल कर खेत में पलट गई थी। सुंदरपुरा के पास भी स्कूल वैन के हादसे का यही कारण रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। सभी बच्चे सुरक्षित थे। किसी को चोट नहीं आई है। सभी बच्चों को परिजन अपने घर ले गए। किसी की कोई शिकायत नहीं आई है। यदि शिकायत आती तो कार्रवाई की जाती। चालक कोई भी कागजात नहीं दिखा सका, इसलिए वैन को जब्त कर लिया है। कुलदीप सिंह, सदर थाना प्रभारी, नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed