{"_id":"6859aa574909f01c970c618b","slug":"schedule-released-for-admission-in-iti-jind-news-c-199-1-jnd1002-136736-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आईटीआई में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आईटीआई में दाखिले को लेकर शेड्यूल जारी
Tue, 24 Jun 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
23जेएनडी03-कैथल रोड स्थित राजकीय आईटीआई में दाखिले से संबंधित जानकारी लेते हुए विद्यार्थी। स्रो
जींद। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में दाखिले को लेकर कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट का शेड्यूल जारी किया गया है। विद्यार्थियों 27 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
3 जुलाई को आईटीआई में दाखिले को लेकर पहली मेरिट लिस्ट जारी होगी। मेरिट लिस्ट में जगह पाने वाले विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच आईटीआई में फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर होगी और विद्यार्थी 8 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकेंगे।
इसके बाद दूसरे राउंड के लिए 9 जुलाई को खाली सीटों की सूची जारी होगी। पोर्टल खुलने के बाद 9 से 10 जुलाई तक विद्यार्थी ट्रेड में बदलाव कर सकते हैंं।
11 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी, जिन विद्यार्थियों का नाम दूसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 11, 12 और 14 जुलाई को आईटीआई में आकर फिजिकल वेरिफिकेशन के आधार पर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं और 15 जुलाई तक विद्यार्थी फीस भर सकेंगे।
विज्ञापन
इसके बाद तीसरे राउंड के लिए खाली सीटों की सूची जारी होगी। 16 जुलाई से 19 जुलाई तक दोबारा से विभाग की ओर से पोर्टल खोला जाएगा, जिसमें विद्यार्थी अपने ट्रेड में बदलाव कर सकते हैं।
इसके बाद 22 जुलाई को तीसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी, जिन विद्यार्थियों का नाम तीसरी मेरिट लिस्ट में आएगा, वह विद्यार्थी 26 जुलाई तक आईटीआई में आकर दस्तावेजों की जांच करवा सकते हैं और 27 जुलाई तक विद्यार्थियों के पास फीस भरने का समय रहेगा।
जिलेभर की 25 राजकीय और निजी आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 5484 सीटें हैं। इनमें 9 राजकीय आईटीआई में 2928 और 16 निजी आईटीआई में 2556 सीटें शामिल हैं।
वहीं जींद की राजकीय आईटीआई में लगभग साढ़े छह हजार आवेदन आए हैं। इस बार आईटीआई में दाखिले के लिए छात्र इसलिए भी आवेदन कर रहे हैं कि अग्निवीर योजना में जहां आईटीआई पास युवाओं को पांच नंबर की अतिरिक्त वेटेज दी जा रही है।
इसके अलावा सेना, रेलवे में समय-समय पर भर्तियां निकाली जाती हैं, जिनमें आईटीआई कोर्स को प्राथमिकता दी जाती है।
एडमिशन के लिए आवेदन करते समय आठवीं, दसवीं या इससे अधिक योग्यता का प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, हरियाणा डोमिसाइल, रंगीन फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सहित अन्य दस्तावेज जरूरी हैं।
जींद की आईटीआई में आए 6600 आवेदन
छह जून से जारी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के दौरान अब तक जींद की राजकीय आईटीआई में विभिन्न ट्रेड में 6600 आवेदन आ चुके हैं। हिसार की राजकीय आईटीआई 8060 आवेदन के साथ पहले नंबर पर है। इसके बाद कैथल की राजकीय आईटीआई 7025 आवेदन के साथ दूसरे स्थान, यमुनानगर की राजकीय आईटीआई 6681 आवेदनों के साथ तीसरे और जींद की राजकीय आईटीआई 6600 आवेदनों के साथ चौथे नंबर पर है। इसके बाद भिवानी की राजकीय आईटीआई 5980 आवेदनों के साथ पांचवें नंबर पर है। इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में 46443 आवेदन, कोपा में 25719, वायरमैन में 12282, फिटर में 11823 और आरएसी ट्रेड में 5820 आवेदन किए गए हैं, जिसमें 46225 लड़के और 9126 लड़कियां शामिल हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -
आईटीआई में दाखिले को लेकर कौशल विकास व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से मेरिट लिस्ट का शेड्यूल जारी किया गया है। विद्यार्थी 27 जून तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नरेश कुमार, प्राचार्य राजकीय आईटीआई जींद।