{"_id":"65df7b57b642ad8f9b0f6923","slug":"sc-government-teachers-association-demonstrated-on-the-demand-of-reservation-jind-news-c-199-1-sroh1006-113660-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आरक्षण की मांग पर एससी राजकीय अध्यापक संघ ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आरक्षण की मांग पर एससी राजकीय अध्यापक संघ ने प्रदर्शन किया
Wed, 28 Feb 2024 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
28जेएनडी28-मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए एससी राजकीय अध्यापक संघ के सदस्य। स्रोत संघ
जींद। हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ ने प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पदों में आरक्षण देने के सरकार द्वारा जारी पत्र को लागू न करने पर शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद वह लघु सचिवालय पहुंचे, जहां डीसी मोहम्मद इमरान रजा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया।
जिला प्रधान सुभाष हालू ने बताया कि प्रदेश सरकार का रवैया अनुसूचित जाति वर्ग के प्रति उदासीन है। मुख्यमंत्री ने रोहतक में कबीर जयंती पर और नरवाना में गुरु रविदास की जयंती पर घोषणा की थी कि अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को प्रथम और द्वितीय श्रेणी के पदों पर पदोन्नति का लाभ दिया जाएगा। शिक्षा विभाग के एसीएस, अन्य अधिकारियों और मंत्रियों से मिलने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिससे एससी वर्ग के कर्मचारियों में भारी रोष है। संघ ने मांग की कि एससी वर्ग के कर्मचारियों की पदोन्नति लिस्ट जारी की जाए। इस अवसर पर राज्य प्रधान दलबीर आहल्याण, जिला कोषाध्यक्ष रमेश महेश्ववाल, खंड नरवाना प्रधान मनोज जैस्ट, उपप्रधान रानी दयाल, खंड उचाना प्रधान रोशन लाल मौजूद रहे।