{"_id":"699608c6059a3aa27402a754","slug":"sbi-renovated-primary-school-ambarsar-for-rs-75-lakh-jind-news-c-199-1-jnd1010-148729-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: एसबीआई ने प्राथमिक विद्यालय अंबरसर में कराया 75 लाख का नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: एसबीआई ने प्राथमिक विद्यालय अंबरसर में कराया 75 लाख का नवीनीकरण
Thu, 19 Feb 2026 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 19 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी11: विद्यालय में मौजूद बैंक कर्मी व अध्यापक। स्रोत संस्थान।
नरवाना। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) योजना के तहत प्राथमिक विद्यालय अंबरसर का करीब 75 लाख रुपये से मरम्मत करवाया है।
कार्य पूर्ण होने पर विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर परियोजना का औपचारिक समापन किया गया। इसमें बैंक अधिकारियों, विद्यालय प्रशासन और स्टाफ की उपस्थिति रही। परियोजना के अंतर्गत विद्यालय भवन की मरम्मत, कक्षाओं का नवीनीकरण, रंग-रोगन, शौचालयों का सुधार, पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त करने सहित अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाया गया है।
क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार ने कहा कि शिक्षा किसी भी समाज की प्रगति की आधारशिला होती है। मुख्य प्रबंधक प्रवीण सिंह ने भी बैंक की सामाजिक प्रतिबद्धता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एसबीआई भविष्य में भी शिक्षा, स्वास्थ्य और सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य ने कहा कि इतने बड़े स्तर पर हुए नवीनीकरण से विद्यार्थियों को अत्यंत लाभ मिलेगा। इस अवसर पर शमशेर , क्षेत्रीय प्रबंधक संजीव कुमार, मुख्य प्रबंधक प्रवीण सिंह, अन्य बैंक अधिकारी, प्रधानाचार्य, मुख्य अध्यापक एवं समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।