{"_id":"6192a2517c5a3203e96877de","slug":"saw-the-scene-of-death-with-eyes-did-not-believe-that-life-would-be-saved-jind-news-rtk629942873","type":"story","status":"publish","title_hn":"घायल व्यक्ति ने बताई आपबीती: बोला- आंखों से देखा मौत का मंजर, विश्वास नहीं था कि जिंदगी बचेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घायल व्यक्ति ने बताई आपबीती: बोला- आंखों से देखा मौत का मंजर, विश्वास नहीं था कि जिंदगी बचेगी
Mon, 15 Nov 2021 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Published by: रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:39 PM IST
सार
हरियाणा के जींद शहर में एक शादी समारोह में आए बरातियों की क्रूजर गाड़ी वापस जाते समय ईक्कस गांव के पास ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के बाद शवों को अपने गांव ले जाते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के जींद में जिस समय बरातियों से भरी क्रूजर गाड़ी ट्रक से टकराई उसमें सवार लोगों ने मौत का मंजर आंखों से देखा। उन्हें विश्वास नहीं था कि उनकी जिंदगी बच सकेगी। गाड़ी से केवल चीखें सुनाई दे रही थीं और चारों तरफ खून बिखरा पड़ा था। दो लोगों की मौत के बाद खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
जिस क्रूजर का एक्सीडेंट हुआ उसमें सवार मसूदपुर निवासी शमशेर ने बताया कि जब सामने से तेज रफ्तार ट्रक को अपनी तरफ आता देखा तो उनको जिंदा बचने की उम्मीद ही खत्म हो गई थी। इसके बाद ट्रक ने देखते ही देखते गाड़ी को बुरी तरह से टक्कर मारकर कुचल दिया।
इसके बाद कुछ पलों के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा गया। कुछ समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हुआ है। इसके कुछ समय बाद गाड़ी में चीखें सुनाई दीं और चारों तरफ खून ही खून गाड़ी के अंदर नजर आने लगा। इसके बाद भी वह खुद को नहीं संभाल सके। इस दौरान राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और एंबुलेंस का इंतजाम कर उनको नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
विज्ञापन
इसके बाद जब उन्होंने अस्पताल में होश संभाला तो उनके 13 साथियों में से वहां पर उसके समेत पांच की ही सूचना मिली। जबकि सुबह होने पर दो की मौत होने की जानकारी मिली। इसके अलावा उनको जानकारी नहीं कि गाड़ी में सवार बाकी साथी कहां गए।
यह भी पढ़ें ः उपलब्धि: विश्व में पहली बार यूरिया के बाद किसानों को मिलेगी नैनो डीएपी, अगले साल तक होगी उपलब्ध
शमशेर ने पुलिस को बताया कि वह शहर के एक होटल में रविवार रात को बरात में आए थे। होटल में खाना खाकर जब वापस जाने लगे तो वह एक क्रूजर गाड़ी में बैठ गए। इसमें 13 लोग सवार थे। जब वह गाड़ी में सवार होकर ईक्कस गांव के पास पहुंचे तो वहां पर सामने से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी।
उन्होंने बताया कि जब उनको होश आया तो गाड़ी में मौजूद लोगों में शंकर, टेक, ठोलु, प्रमोद जोकि उनके गांव के ही थे। वह सभी घायल मिले। इसके अलावा अन्य घायलों को हिसार के अस्पताल में ले जाया गया।