{"_id":"67c20c95f7951f387107fae8","slug":"saw-saw-on-ten-year-old-triveni-situated-on-government-land-near-hari-nagar-bridge-jind-news-c-199-1-sroh1009-130788-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरि नगर पुल के पास सरकारी जमीन पर लगी दस साल पुरानी त्रिवेणी पर चलाई आरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरि नगर पुल के पास सरकारी जमीन पर लगी दस साल पुरानी त्रिवेणी पर चलाई आरी
विज्ञापन
28जेएनडी44: त्रिवेणी काटे जाने पर रोष प्रकट करते आसपास के लोग। संवाद
नरवाना। हरि नगर पुल के पास दो अज्ञात लोगों ने पुल के निकट खड़ी करीब दस साल पुरानी त्रिवेणी को काट दिया। पहले अज्ञातों की ओर से त्रिवेणी की पूजा अर्चना की और उसके बाद आरी से उसे काट कर मौके से फरार हो गए। त्रिवेणी काटने की पूरी घटना वहां एक मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
इस घटना की जानकारी जैसे ही आसपास के लोगों को पता चली तो उन्होंने सुबह ही रोष व्यक्त किया और उनके खिलाफ कार्रवाई की। मांग को लेकर वन विभाग, शहर थाना और एसडीएम को लिखित में शिकायत दी और दोनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। शुक्रवार को सुबह करीब 3:30 बजे दो युवक बाइक पर आए और पुल के निकट खड़ी त्रिवेणी के निकट बैठ गए। उसके बाद दो मिनट तक पूजा अर्चना की। जब कोई उन्हें सड़क पर आता-जाता नहीं दिखाई दिया तो त्रिवेणी को आरी से काटना शुरू कर दिया। शुरुआत में तो उन्होंने इस त्रिवेणी के दो पेड़ काटे और उसके कुछ देर रुकने के बाद फिर दोबारा आकर बाकी बचे पेड़ को भी काटकर बाइक से फरार हो गए। शिकायतकर्ता सुरेंद्र सिंह, मास्टर सतरूप सिंह, नवदीप, शुभम, गुरमेल, जसबीर, अंग्रेजों ने बताया कि यह त्रिवेणी सरकारी जमीन पर लगी हुई थी। आसपास के लोगों की ओर से ही इसे कई साल पहले लगाया गया था। अब यह त्रिवेणी बड़ी हो गई, लेकिन अज्ञात दोनों युवकों ने इसे काटकर आस्था को ठेस पहुंचाई है।
बाक्स
हरि नगर पुल के पास त्रिवेणी काटे जाने की सूचना मिली थी। यह त्रिवेणी सरकारी जमीन में लगी हुई थी, इस तरह से त्रिवेणी को काटना पूरी तरह से गलत है, विभाग द्वारा ऐसे में नियमानुसार दोषियों के खिलाफ चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
–अश्वनी, रेंज आफिसर, वन विभाग, नरवाना।