फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Satpal Brahmachari leads by 15838 votes from Jind, Julana and Safidon.

Jind News: जींद, जुलाना व सफीदों से सतपाल ब्रह्मचारी को 15838 मतों की लीड

Wed, 05 Jun 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Jun 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Satpal Brahmachari leads by 15838 votes from Jind, Julana and Safidon.
सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत पर खुशी मनाते कार्यकर्ता। संवाद
जींद। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल ब्रह्मचारी को अकेले जुलाना विधानसभा क्षेत्र ने ही 24330 मतों से लीड दिला दी। वहीं सतपाल ब्रह्मचारी जींद से 3161 तथा सफीदों से 5331 मतों से हार गए। कुल मिलाकर दो विधानसभा क्षेत्रों सफीदों व जींद में सतपाल ब्रह्मचारी 8492 मतों से हारे लेकिन जुलाना की जीत में से यह घटा दिया जाए तो जींद, जुलाना व सफीदों तीनों विधानसभाओं को मिलकर जींद जिले से सतपाल ब्रह्मचारी 15838 वोटों से जीते हैं।
विज्ञापन

कांग्रेस के सपताल ब्रह्मचारी को जींद विधानसभा क्षेत्र से 59162 वोट मिले जबकि भाजपा के मोहनलाल बड़ौली को 62323 वोट मिले। जींद विधानसभा क्षेत्र से इनेलो के अनूप सिंह दहिया को 772 तथा जजपा के भूपेंद्र मलिक को 7939 वोट मिले। जींद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मोहनलाल बड़ौली 3161 वोटों से आगे रहे। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी को 71476 वोट मिले जबकि भाजपा के मोहनलाल बड़ौली को 47146 वोट मिले। यहां इनेलो के अनूप सिंह दहिया को 1384 जबकि इनेलो के भूपेंद्र मलिक को 1370 वोट मिले। जुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी 24330 मतों से आगे रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed