फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarva Karmchari Sangh protested outside the Deputy Chief Minister's office over the demands

सर्व कर्मचारी संघ ने मांगों को लेकर उपमुख्यमंत्री के कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

Sun, 25 Apr 2021 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Sarva Karmchari Sangh protested outside the Deputy Chief Minister's office over the demands
नपा सचिव को ज्ञापन सौंपते सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्य। संवाद - फोटो : Jind
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला जींद व रोहतक जिला के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर उचाना में उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यालय पर एकत्रित होकर रोष प्रदर्शन करते हुए नपा सचिव दीपक कुमार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला जींद के प्रधान रामफल दलाल व सर्व कर्मचारी संघ रोहतक के जिला प्रधान जयकुवार दहिया ने की। संचालन जींद जिला सचिव सतीश शर्मा ने किया।
विज्ञापन

हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान साधुराम ने कहा कि प्रदर्शन के माध्यम से संघ मांग करता है कि सरकार द्वारा नौकरी से हटाए गए 1983 पीटीआई, ड्राइंग सहित तमाम कर्मचारियों की तुरंत सेवा बहाल करें। रद्द की गई 1035 टीजीटी व 623 संस्कृत शिक्षकों को ज्वाइनिंग दें। दो वर्ष की सेवा पूरी कर चुके तमाम कच्चे कर्मचारियों को बिना शर्त पक्का करे। ठेका प्रथा को खत्म किया जाए। पुरानी पेंशन बहाल की जाए। डीए व एलटीसी से रोक हटाई जाए। प्री मेच्योर रिटायरमेंट के आदेश वापस लिए जाएं। किसान आंदोलन का समर्थन करने वाले अध्यापकों और दूसरे कर्मचारियों पर की गई उत्पीड़न की कार्रवाई तुरंत वापस ली जाए। मेडिकल प्रतिपूर्ति के लिए कर्मचारी के आश्रित की मासिक आय 3500 रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये की जाए तथा आश्रित का आय प्रमाण पत्र बनाना सरल किया जाए। ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में संगठनों के सुझावों को शामिल किया जाए। एक्स ग्रेसिया रोजगार नीति में लगाई गई सभी शर्त हटाई जाए। कैशलेस मेडिकल सुविधा का पत्र जारी किया जाए। पुलिस की तर्ज पर जोखिम ड्यूटी के बदले पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता दिया जाए। कृषि कानूनों को रद्द किया जाए। बिजली बिल 2020 रद्द किया जाए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को रद्द किया जाए तथा सार्वजनिक शिक्षा का विस्तार किया जाए। न्यूनतम वेतन 24 हजार रुपये लागू किया जाए। खाली पड़े पदों पर स्थायी भर्ती की जाए। कम संख्या के नाम पर स्कूलों को बंद करने के आदेश वापस लिए जाए। संपत्ति क्षति पूर्ति कानून वापस लिया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जोगेंद्र दलाल, जगदीश शर्मा, महताब सिंह, रणधीर सिंह, साधुराम, इंद्र सिंह शयोकंद, ईश्वर सच्चा खेड़ा, सुरेश पुनिया, रामनिवास अलेवा, धर्मबीर भंभेवा, सुशील, जगदीश, रणधीर सिंह हुड्डा, विजेंद्र, कामरेड रमेश, सतबीर सिंह, संजय, हिम्मत राणा, धर्मराज कुंडु, अशोक, रामबीर शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed