फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarva Karamchari Sangh will protest on 24th regarding demands

Jind News: मांगों को लेकर 24 को प्रदर्शन करेगा सर्व कर्मचारी संघ

Thu, 27 Jun 2024 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 27 Jun 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Sarva Karamchari Sangh will protest on 24th regarding demands
26जेएनडी23: जाट धर्मशाला में आयोजित बैठक को संबो​धित करते हुए वक्ता। संवाद
जींद। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य कमेटी के आह्वान पर बुधवार को जाट धर्मशाला में जिलास्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्यातिथि के तौर पर संघ के राज्य प्रधान धर्मवीर फोगाट ने शिरकत की, जबकि बिजली निगम के राज्य प्रधान सुरेश राठी व राज्य नेता सुनीता कालीरामणा ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शामिल हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला के सभी कर्मचारी मांगों को लेकर 24 जुलाई को प्रदर्शन कर सीएम को संबोधित ज्ञापन डीसी को सौपेंगे।
विज्ञापन

धर्मवीर फोगाट ने कहा कि आज प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांग, मुद्दे नहीं सुन रही। कर्मियों और जनता से वोट हासिल करने के लिए तमाम तरह के लॉलीपॉप दे रही है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों के द्वारा रखे गए मांग पत्र को सरकार अनसुना कर रही है। सरकार कर्मचारियों की मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। हाईकोर्ट की ओर से निर्देश जारी करने के बाद भी कच्चे कर्मचारियों की रेगुलाइजेशन पॉलिसी ना बना कर सरकार कर्मचारी विरोधी होने का प्रमाण जारी कर रही है। पुरानी पेंशन बहाली के लिए केवल कमेटी बनाकर सरकार ने ढकोसला किया है। उन्होंने मांग की कि सभी कच्चे कर्मचारियों को दो वर्ष के आधार पर रेगुलाईजेशन पॉलिसी बनाकर पक्का किया जाए। एनपीएस को समाप्त करके पुरानी पेंशन लागू की जाए। हरियाणा कौशल रोजगार निगम को भंग कर दिया जाए। विभागों में पड़े खाली पदों पर अतिशीघ्र नियमित भर्ती की जाए। सभी वर्गों की वेतन विसंगतियों को दूर करते हुए हरियाणा के लिए अलग से वेतन आयोग गठन किया जाए। बिना पर किसी प्रकार की शर्त के एक्स ग्रेशिया नौकरी दी जाए। निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाकर जनसंख्या के अनुरूप विभागीय सेवाओं का विस्तार करते हुए अतिरिक्त रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएं। शिक्षा ,स्वास्थ्य ,रोजगार, बिजली निजीकरण नीतियों पर रोक लगाई जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर मनदीप नेहरा, संदीप पुनिया, सतीश शर्मा, पूनम पटवारी, किरण लोहान, सन्नी पटवारी, कर्मवीर शर्मा, पंकज भाटिया, राजेश पुनिया, कमल सैनी, सुशील इक्कस, वेद ढीलों, मोहित ठाकुर, संजय परमार मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed