{"_id":"65b6906ad83e0540e4071db9","slug":"sarpanch-should-work-for-big-projects-bdpo-jind-news-c-199-1-jnd1001-112241-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े प्रोजेक्ट के लिए काम करें सरपंच : बीडीपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 28 Jan 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
28जेएनडी16: बीडीपीओ शमशेर नैन का स्वागत करते हुए सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि। संवाद
Link Copied
उचाना। उचाना ब्लॉक के गांवों में चल रहे विकास कार्यों को लेकर बीडीपीओ शमशेर नैन ने रविवार को सरपंचों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
शमशेर नैन ने कहा कि सरपंचों को चाहिए कि वे अपने कार्यालय में किसी एक ऐसे प्रोजेक्ट के तहत काम करें ताकि कई सालों तक लोग उन्हें याद रखे। गांव के विकास को लेकर जो भी फाइल बीडीपीओ कार्यालय में आएगी वो बिना किसी रुकावट के तुरंत प्रभाव से आगे जाएगी। विकास को लेकर कोई कोर कसर नहीं रहने दी जाएगी। गांव के सामूहिक कामों को प्राथमिक के आधार पर सरपंच करवाने का काम करें। उन्होंने कहा कि वोट की राजनीति से ऊपर उठकर गांवों में विकास कार्य सरपंच करें। सरपंच पूरे गांव का होता है, इसलिए गांव में बिना किसी भेदभाव के काम करवाएं, ताकि विकास के मामले में गांव आगे निकले। जो गांव उचाना ब्लॉक में महाग्राम योजना में है उन गांवों में भी तेजी से काम करवाया जाएगा। सब मिलकर उचाना ब्लॉक को विकास के मामले में नंबर वन पर पूरे प्रदेश में लेकर जाएंगे। इस अवसर पर ब्लॉक समिति चेयरमैन दिनेश सुदकैन, एबीपीओ बलिंद्र सिंह, ब्लॉक समिति वाइस चेयरमैन संजय मोर छातर मौजूद थे।
28जेएनडी16: बीडीपीओ शमशेर नैन का स्वागत करते हुए सरपंच एवं सरपंच प्रतिनिधि। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।