फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sarpanch and cousin going on bike shot

Jind News: बाइक पर जा रहे सरपंच और चचेरे भाई पर चलाई गोली

Mon, 28 Aug 2023 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Sarpanch and cousin going on bike shot
उचाना। मखंड गांव में शनिवार रात बाइक पर जा रहे सरपंच और उसके चचेरे भाई पर गोली चला दी। गोली सरपंच के चचेरे भाई कर्मबीर की बाजू पर जा लगी। उसे उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उचाना थाना पुलिस ने सरपंच जगबीर की शिकायत पर गांव के ही एक युवक जयभगवान के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


सरपंच जगबीर ने बताया कि शनिवार रात को उनके घर में पीने का पानी खत्म हो गया था। रात करीब दस बजे वह और उसका चचेरा भाई कर्मबीर बाइक पर कैंपर लेकर पानी लेने के लिए गांव स्थित जलघर जा रहे था। वह बाइक चला रहा था और कर्मबीर उसके पीछे बैठा हुआ था। जलघर पहुंचने से पहले पीछे से बाइक सवार युवक ने गोली चला दी। गोली चलने की आवाज सुनकर उसने बाइक रोकी और देखा कि कर्मबीर की बाजू में गोली लगी है। उसने शोर मचाया तो बाइक सवार वहां से भाग गया।
विज्ञापन

अंधेरा होने के कारण वह हमलावर को देख नहीं पाया। आसपास के लोगों की मदद से कर्मबीर को हिसार के निजी अस्पताल में ले गए। जगबीर ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि गांव के ही जयभगवान ने जान से मारने की नियत से उन पर गोली चलाई है, क्योंकि जयभगवान ने पंचायत के खिलाफ अदालत में केस डाला हुआ है। वह उनके खेत का पड़ोसी भी है जो कि खेत में पानी लगाने लगाने बारे उन्हें धमकी दी थी। थाना प्रभारी रविंद्र धनखड़़ ने बताया कि सरपंच जगबीर ने गांव के ही युवक जयभगवान पर शक जताया है। पुलिस ने जयभगवान के खिलाफ जान से मारने की नियत से गोली मारने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed