{"_id":"683c9a0be9487ffb8b0df9a2","slug":"sarpanch-abused-panchayat-raj-sdo-jind-news-c-199-1-sroh1006-135630-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पंचायती राज एसडीओ के साथ सरपंच ने की गाली गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पंचायती राज एसडीओ के साथ सरपंच ने की गाली गलौज
विज्ञापन
जींद। पंचायती राज एसडीओ के साथ कार्यालय में बधाना गांव के सरपंच ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। अलेवा थाना पुलिस ने सरपंच राममेहर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पंचायती राज के एसडीओ राजेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 30 मई को वह अपने कार्यालय में बैठा था। उनके साथ जेई, सरपंच अलेवा और मनरेगा मेट भी मौजूद थे। अचानक बधाना गांव का सरपंच राममेहर उसके कमरे में आया और आते ही उसके साथ बदतमीजी की, धमकी दी और सरकारी कार्य में बाधा डालने लगा।
एसडीओ ने शिकायत में कहा कि बाद में वह गली-गलौज करते हुए कमरे से बाहर चला गया। जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने सरपंच राममेहर के खिलाफ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।