फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation workers' strike extended until August 24.

Jind News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 24 अगस्त तक बढ़ी

Fri, 21 Aug 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 21 Aug 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike extended until August 24.
21जेएनडी13: नगर परिषद कार्यालय में धरने पर बैठे सफाई कर्मी नारेबाजी करते हुए। संवाद
जींद। शहर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी है। कर्मचारियों ने अब इस हड़ताल को 24 अगस्त तक बढ़ा दिया है। 180 सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
विज्ञापन

जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से शहर की सूरत बिगड़ती जा रही है। अनुमान है कि अब तक 100 से ज्यादा डंपिंग स्टेशनों पर 300 टन से अधिक कूड़ा जमा हो चुका है। मुख्य बाजारों से लेकर कॉलोनियों और प्रमुख सड़कों तक गंदगी फैली हुई है। गोहाना रोड, सफीदों रोड और रोहतक रोड समेत सभी प्रमुख मार्गों पर कूड़े के ढेर दिख रहे हैं। बाजारों में दुकानों के आसपास भी कूड़ा जमा है। इससे दुकानदारों और राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। कई स्थानों पर कूड़ा सड़क तक फैल गया है। इससे आवागमन के साथ-साथ आसपास रहने वाले लोगों को बदबू का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल को 24 अगस्त तक बढ़ाने के साथ ही आंदोलन को और प्रभावी बनाने की तैयारी की है। कर्मचारी शनिवार से शहर की कॉलोनियों में जाएंगे। वे लोगों से अपने आंदोलन के समर्थन में सहयोग मांगेंगे। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर समाधान नहीं होता, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में सफाई व्यवस्था की बदहाली का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि स्वच्छता संदेश वाली दीवारों के नीचे भी कूड़े के ढेर लगे हैं। कई जगह कूड़ा हवा के साथ सड़कों पर फैल रहा है। बरसात के कारण गीले कूड़े से दुर्गंध और बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि लंबे समय तक कूड़ा जमा रहने से मच्छर पनपने के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। शहरवासियों ने प्रशासन से सफाई व्यवस्था बहाल करने और कूड़े का तत्काल उठान करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed