फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sanitation workers' strike continues for the 18th day; piles of garbage scattered across the city.

Jind News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 18वें दिन भी जारी, शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर

Mon, 24 Aug 2026 02:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers' strike continues for the 18th day; piles of garbage scattered across the city.
23 सफीदों 2 नहर की पटरी पर एक जगह लगा कूड़े के ढेर। संवाद

विज्ञापन
सफीदों। हरियाणा राज्य नगर पालिका इकाई संघ के आह्वान पर नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 18वें दिन भी जारी रही। सफाई कर्मचारियों ने रविवार को नगरपालिका कार्यालय के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया और लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
सफाई कर्मचारियों के काम पर नहीं लौटने से शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कचरा जमा होने से बदबू फैलने के साथ ही मच्छर-मक्खियों के पनपने से बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। हड़ताल की अध्यक्षता कर रहे इकाई प्रधान सूरजभान बिड़लान ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

लंबे समय से कर्मचारी अपनी मांगों के लिए संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार की ओर से समाधान नहीं किया गया। उन्होंने कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, एक्सग्रेसिया नीति को पूर्ण रूप से लागू करने और ठेकेदारी प्रथा बंद करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर संदीप गहलोत, कशमीरा, दीपक कांगड़ा, सुमित तुषामड़ सहित अनेक कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


109 कर्मचारी हड़ताल पर, रोजाना निकलता है करीब 20 टन कचरा
नगरपालिका कर्मचारियों की हड़ताल के चलते शहर में करीब 360 टन कूड़ा जमा हो चुका है। नगरपालिका ने शहर की सफाई व्यवस्था के लिए ठेकेदार को जिम्मेदारी दे रखी है। ठेकेदार के 78 कर्मचारी डोर-टू-डोर कचरा उठाने के साथ दिन-रात सफाई करते हैं। इसके अलावा नगरपालिका के 19 नियमित और 12 पालिका बेस कर्मचारी हैं। इस तरह कुल 109 कर्मचारी शहर की सफाई व्यवस्था संभालते थे लेकिन सभी कर्मचारी 18 दिनों से हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मांगें पूरी होने तक न सफाई की जाएगी और न ही कचरे का उठान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed