फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sangeeta topped the state in the ADA exam, dreams of becoming a judge

Jind News: एडीए परीक्षा में संगीता ने प्रदेश में किया टॉप, जज बनने का है सपना

Mon, 19 Oct 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sangeeta topped the state in the ADA exam, dreams of becoming a judge
19जेएनडी04: एबीवीपी के अध्यक्ष बनने पर अशोक का स्वागत करते हुए छात्र संगठन के सदस्य। स्रोत : सं - फोटो : कोटला चुंगी चौराहा से रामलीला मैदान की ओर जाने वाले रास्ते पर लगाई गई बैरिकेट और तैनात पुलिस। संवाद
उचाना। पालवां गांव निवासी किसान नेता आजाद की बेटी संगीता ने हरियाणा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट अटॉर्नी (एडीए) परीक्षा में प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। सोमवार को गांव में आयोजित सम्मान समारोह में संगीता को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

संगीता ने हरियाणा एडीए के 255 पदों की भर्ती के लिए जुलाई में परीक्षा दी थी। अगस्त में मेंस और 18 अक्तूबर को इंटरव्यू हुए। मेंस में 87.5 और इंटरव्यू में 12.5 अंक हासिल कर उन्होंने प्रदेश में टॉप किया।
विज्ञापन

संगीता इससे पहले हरियाणा ज्यूडिशियरी की परीक्षा पास नहीं कर पाई थीं जबकि राजस्थान ज्यूडिशियरी में आधे अंक से चूक गई थीं। पिता के प्रोत्साहन और लगातार मेहनत से उन्होंने यह सफलता हासिल की। संगीता का सपना जज बनना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि असफलताओं से निराश होने के बजाय लगातार प्रयास करते रहना चाहिए। संगीता के पिता आजाद ने बेटी की उपलब्धि पर गर्व जताया। उनकी मां ने भी बेटियों को पढ़ाने और उन्हें अपने सपने पूरे करने का अवसर देने की अपील की।


पिता ने कहा-बेटी पर गर्व
संगीता के पिता आजाद ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है। बेटियां आज किसी भी फील्ड में लड़कों से कम नहीं हैं। उनकी सालों की कड़ी मेहनत का परिणाम आज उसके सामने हैं। उन्हें उम्मीद है कि बेटी जल्द ही जज बनेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed