फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Samyukt Kisan Morcha's sit-in protest against the new crop procurement rules continues.

Jind News: फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा का धरना जारी

Fri, 17 Apr 2026 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Samyukt Kisan Morcha's sit-in protest against the new crop procurement rules continues.
17जेएनडी11: धरने पर बैठे किसान। स्रोत किसान।
नरवाना। नई अनाज मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा का धरना शुक्रवार को मा.बलबीर सिंह राज्य अध्यक्ष, अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के नेतृत्व में जारी रहा। धरने की अध्यक्षता भीम सिंह ने की जबकि मंच संचालन जयपाल दनोदा ने किया।
विज्ञापन

शीशपाल गुलाड़ी ने हरियाणा सरकार के एक मंत्री पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वे किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में धरने पर बैठे हैं लेकिन सरकार का कोई प्रतिनिधि उनकी समस्याओं का समाधान करने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित मंत्री मंडी पहुंचने के बावजूद धरनास्थल पर किसानों से मिलने की बजाय सीधे मार्केट कमेटी कार्यालय चले गए और वहीं व्यस्त रहे। इस दौरान किसान सरकार और मंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते रहे लेकिन उनकी आवाज अनसुनी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को उम्मीद थी कि उनकी समस्याओं का समाधान निकलेगा लेकिन उन्हें निराशा हाथ लगी। सरकार किसानों की बजाय कॉरपोरेट घरानों के हित में काम कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस अवसर पर सतबीर खरल, सतबीर चोपड़ा, सतबीर फौजी, रामधारी सिंह ढाकल, सुरजन, मांगेराम, बलदेव सिंह ढाकल, राजेश ढाकल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed