{"_id":"67449408706d412811023a61","slug":"samples-of-patties-apple-juice-potato-chips-collected-from-three-shops-at-narwana-bus-stand-jind-news-c-199-1-sroh1009-126240-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: नरवाना बस अड्डे पर तीन दुकानों से पेटीज, एपल जूस, पैटेटो चिप्स के भरे सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: नरवाना बस अड्डे पर तीन दुकानों से पेटीज, एपल जूस, पैटेटो चिप्स के भरे सैंपल
विज्ञापन
25जेएनडी18: नरवाना बस अड्डे पर दुकान से सैंपल लेते हुए जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्वयं
जींद। नरवाना बस अड्डे पर जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मिलावटी व घटिया क्वालिटी की खाद्य वस्तुओं को बिक्री पर रोक लगाने के लिए तीन दुकानों पर सामान को जांचा। इसके लिए टीम जिला खाद्य एवं सुरक्षा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार के नेतृत्व में टीम नरवाना बस अड्डे पर पहुंची थी।
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को बस अड्डों पर घटिया क्वालिटी का सामान बेचने की शिकायतें मिल रही थी। इसको गंभीरता से लेते हुए कई दिन पहले जींद के बस अड्डे पद दबिश दी थी। यहां से भी सामान के सैंपल लिए गए थे। इसी क्रम में सोमवार को नरवाना के बस अड्डे के अंदर खाद्य सामग्री की तीन दुकानें मिली। इन दुकानों से टीम ने पेटीज, एप्पल जूस, पटेटो चिप्स के सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाए हैं। अगर सैंपल फेल मिले तो इन दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दुकानदारों से लाइसेंस मांगा तो उनके पास लाइसेंस नहीं मिला। बाद में टीम ने दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए समझाया। इसके बाद शहर में कई दुकानों पर जाकर दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने व खाद्य सामग्री को धुल मिट्टी से बचाकर साफ सफाई का ध्यान रखने के निर्देश दिए।
नरवाना बस अड्डे की दुकानों से पेटीज, ऐपल जूस, पैटेटो चिप्स के सैंपल लिए है। क्वालिटी की रिपोर्ट गलत आने पर दुकानदारों पर जुर्माना लगाया जाएगा। दुकानदारों को चेतावनी दी है कि अगर मिलावटी व घटिया सामान बेचा तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-डा. योगेश कुमार, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जींद।