फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Salute to their spirit, will go to the booth and vote

Jind News: इनके जज्बे को सलाम, बूथ पर जाकर करेंगे मतदान

Sat, 18 May 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 18 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Salute to their spirit, will go to the booth and vote
17जेएनडी10: जैलो देवी गांव अहिरका। स्रोत प्रशासन
जींद। लोकसभा चुनाव में मतदान को लेकर जिले के बुजुर्गों और दिव्यांगों में उत्साह देखने के लिए मिल रहा है। जिला में 85 वर्ष से अधिक आयु के 13688 मतदाता से में सिर्फ 227 ने ही चलने-फिरने में दिक्कत होने के कारण घर से मतदान करने के लिए आवेदन किए हैं। यही उत्साह दिव्यांग मतदाताओं में भी है। जिले के 40 प्रतिशत से अधिक 5325 दिव्यांगता वाले मतदाताओं में से केवल 62 ने घर से मतदान करने के लिए फार्म भरा है। इस प्रकार से जिले में 98 प्रतिशत से अधिक बुजुर्ग और करीब 99 प्रतिशत दिव्यांग मतदाता पोलिंग बूथ पर जाकर ही वोट डालेंगे।
विज्ञापन

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग के घर-घर जाकर उनको घर से ही मतदान करने की सुविधा के बारे में अवगत करवाया गया। जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 98 प्रतिशत से अधिक बुजुर्ग मतदाताओं और करीब 99 प्रतिशत दिव्यांगों ने घर के बजाय पोलिंग बूथ पर जाकर वोट डालने की बात कही है। -मोहम्मद इमरान रजा, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी जींद।
विज्ञापन

अहिरका गांव निवासी एवं दिव्यांग मतदाता हेमचंद भोला ने कहा कि मैं हमेशा बूथ पर जाकर ही मतदान करता हूं। इस बार भी बूथ पर जाकर मतदान करूंगा।

बोहतवाला गांव निवासी करीब 95 वर्षीय बुजुर्ग मतदाता अभय राम ने कहा कि मैं हमेशा अपने परिवार के साथ वोट डालने के लिए जाता हूं। चुनाव आयोग ने बुजुर्गों के लिए घर से मतदान करने की अच्छी सुविधा प्रदान की है, लेकिन इस बार भी मैं अपने परिवार के साथ पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कालवा गांव निवासी 98 वर्षीय बीर सिंह ने कहा कि मैं अभी तक बाहर जाते समय किसी प्रकार की थकान महसूस नहीं करता हूं, इसलिए मैं घर के बजाय पोलिंग बूथ पर जाकर मतदान करूंगा।

कालवा गांव की 92 वर्षीय जैलो देवी ने कहा कि जब मैं स्वयं के सभी कार्य बड़े आराम से कर लेती हूं तो फिर वोट डालने में कैसी झिझक, इसलिए मैं बूथ पर जाकर मतदान करूंगी।

जींद की इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रेम देवी ने कहा कि चुनाव में वोट डालने का मौका पांच साल में एक बार आता है। मैं अपने बूथ पर जाकर वोट डालूंगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed