फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sakshi, Kadam, and Ishan Selected for State-Level Shooting Competition

Jind News: राज्यस्तरीय निशानेबाजी स्पर्धा में साक्षी, कदम व ईशान का चयन

Wed, 03 Jun 2026 12:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Sakshi, Kadam, and Ishan Selected for State-Level Shooting Competition
02जेएनडी05: निशानेबाजी प्रतियोगिता में दम दिखाती हुई ​खिलाड़ी। स्रोत: कोच
जींद। नई दिल्ली स्थित डॉ. केएसएसआर तुगलकाबाद स्टेडियम में 23 मई से एक जून तक आयोजित प्री-स्टेट निशानेबाजी प्रतियोगिता में इंडस पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अपनी जगह बनाई है। स्कूल के तीन खिलाड़ियों साक्षी, कदम और ईशान का चयन राज्यस्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन


मंगलवार को विद्यालय में आयोजित सम्मान समारोह में विजेता खिलाड़ियों को स्कूल के निदेशक सुभाष श्योराण ने सम्मानित किया। प्राचार्य अरुणा शर्मा ने बताया कि छात्रा साक्षी ने 10 मीटर व 25 मीटर राइफल यूथ वूमेन वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्री-स्टेट प्रतियोगिता क्वालिफाई की और राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में जगह बनाई
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कक्षा 10 के छात्र कदम और ईशान ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन कर राज्यस्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है। चयनित खिलाड़ी 2 जून से 12 जून तक नई दिल्ली के डॉ. केएसएसआर तुगलकाबाद स्टेडियम में आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय निशानेबाजी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य अरुणा शर्मा ने कहा कि खेल बच्चों में आत्मविश्वास विकसित करने के साथ उनकी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।

वहीं उप प्राचार्य प्रवीन कुमार ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं और इनके माध्यम से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने वाले कोच सुखबीर को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed