फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Saints give the message of complete social welfare: Middha

संत संपूर्ण समाज कल्याण का देते हैं संदेश : मिड्ढा

Sat, 23 Nov 2024 02:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Saints give the message of complete social welfare: Middha
22जेएनडी15: ग्रामीणों को संबो​धित करते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा।
जींद। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और जींद के विधायक डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने कहा कि 24 नवंबर को एकलव्य स्टेडियम में महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे। डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा शुक्रवार को धन्यवादी दौरे के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शुक्रवार को जुलानी, दरियावाला, संगतपुरा, इंटलकलां तथा ईक्कस गांवों का दौरा किया।
विज्ञापन

डॉ. कृष्णलाल मिड्ढा ने कहा कि संत महापुरुष किसी एक जाति व समुदाय के नही होकर संपूर्ण समाज के कल्याण के लिए अपना संदेश देते हैं। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि संतों ने समाज को जो संदेश दिया, वह सदा अमर रहेगा। आने वाली पीढ़ी को भी संतों के संदेशों का अनुसरण करके आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि जींद शहर के लोगों के लिए नहरी पानी आधारित पेयजल योजना को शुरू करवाया जा रहा है। सरकार द्वारा बड़ौदी गांव में बनने वाले इस जलघर को मंजूरी दे दी गई है। इस जलघर में नरवाना के पास से गुजर रही भाखड़ा नहर का पानी आएगा। यहां पर उसे साफ करने के बाद जींद शहर में सप्लाई किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जुलानी गांव में 87 लाख 46 हजार, दरियावाला गांव में 45 लाख 71 हजार, संगतपुरा में 24 लाख, इक्कस गांव में साढे 28 लाख और इंटल कलां में 84 लाख रुपये विकास कार्यों के लिए दिए गए हैैं। उन्होंने कहा कि इन सभी गांवों में उपलब्ध करवाए गए बजट से विकास कार्यों को फरवरी 2025 तक हर हाल में पूरा करवा लें। इस अवसर पर भाजपा नेता रामफल शर्मा, रामेहर कंडेला, राजेंद्र, रामनिवास, व्यापार मंडल के सुनील वशिष्ठ, तहसीलदार मनोज अहलावत, पीओआईसीडीएस से सुपरवाइजर डॉ. सीमा मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed