फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Saints' Chowk will be built on priority basis: Satpal

प्राथमिकता के आधार पर बनेंगे संतों के चौक : सतपाल

Sun, 23 Jun 2024 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 23 Jun 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
Saints' Chowk will be built on priority basis: Satpal
22जेएनडी11 : संत कबीर के प्रकट दिवस पर समाज के लाेगों को संबो​धित करते सांसद सतपाल ब्रह्मचारी।
जींद। रानी तालाब स्थित आंबेडकर चौक पर शनिवार को संत कबीरदास का 627वां प्रकट दिवस मनाया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि संत शिरोमणि कबीरदास ने पूरी मानव जाति का उत्थान किया। इस मौके पर विधायक सुभाष गांगोली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि संत कबीर ने कई प्रकार के आडंबर और अंधविश्वास से दूर रहने की प्रेरणा दी। उनका संदेश आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने एससी एकता मंच के लोगों को सलाह दी कि कांग्रेस की सरकार आने पर मंच की सभी मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। जींद में संतों के चौक प्राथमिकता के आधार पर बनवाए जाएंगे। सांसद ने लगभग एक साल से चल रहे धरना को भी समाप्त करने का सुझाव दिया और कहा जल्दी ही विधानसभा के चुनाव होने हैं, इसलिए भाजपा के विरोध में गांव-गांव जाकर प्रचार किया जाना चाहिए। उन्होंने सांसद निधि से 21 लाख रुपये की ग्रांट देने की घोषणा की। विधायक सुभाष गांगोली ने कहा कि एससी समाज एकता मंच ने चौक की मांग को लेकर एक साल से लगातार धरना दे रहा है। सरकार के लिए शर्म की बात है कि समाज के साथ यह घिनौना मजाक किया है। सरकार महान पुरुषों के चौक बनाने में दुर्भाग्यपूर्ण व्यवहार कर रही है। विधानसभा के आगामी सत्र में भी इस मांग को उठाया जाएगा। इस मौके पर डॉ. कपूर सिंह, रघुबीर भारद्वाज, राजू लखीना, महावीर कम्प्यूटर, देव सिंह, जयभगवान गोयल, राजबीर खटक ठेकेदार, धूप सिंह महीवाल, शमशेर सारंग ढाठरथ, सरदार हर्ष कुमार, रमेश खटक, ओम नारायण पटवारी, राजकुमार गिल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विधायक पर लगाए भेदभाव के आरोप
एकता मंच के रोशन लाल दुग्गल ने कहा कि एकता मंच एक छोटी सी मांग के लिए एक साल से संघर्ष कर रहा है। जींद के विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने समाज की मांग की अनदेखी कर कबीर साहिब की प्रतिमा रोहतक रोड पर साइड में लगवा दी। समाज के लोगों पर विधायक ने झूठे केस दर्ज करवाए हैं, लेकिन समाज के यह समर्पित लोग हर प्रकार से भाजपा सरकार को आने वाले चुनाव में बाहर का रास्ता दिखाएंगे। मंच के सदस्यों ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में वह विधायक का जींद से सूपड़ा साफ कर देंगे। एकता मंच के धर्मपाल सिंहमार ने कहा कि राजनीतिक लोग गरीबों की हर तरह अवहेलना और उपेक्षा करते हैं।

22जेएनडी11 : संत कबीर के प्रकट दिवस पर समाज के लाेगों को संबोधित करते सांसद सतपाल ब्रह्मचारी।

22जेएनडी11 : संत कबीर के प्रकट दिवस पर समाज के लाेगों को संबोधित करते सांसद सतपाल ब्रह्मचारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed