फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Saini community asked for political representation

Jind News: सैनी समाज ने मांगा राजनीतिक प्रतिनिधित्व

Mon, 26 Feb 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 26 Feb 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
Saini community asked for political representation
25जेएनडी17 : बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते दिलबाग सिंह सैनी व अन्य नेता। संवाद
जींद। अर्बन इस्टेट स्थित सैनी धर्मशाला में रविवार को सैनी समाज की प्रदेशस्तरीय बैठक हुई। बैठक में सैनी समाज ने अपना राजनीतिक प्रतिनिधित्व मांगा। सैनी समाज के लोगों ने लोकसभा की दो गुरुग्राम व कुरुक्षेत्र की सीट मांगी। इसके अलावा 15 विधानसभा सीट मांगी। बैठक में कहा गया कि जो भी पार्टी सैनी समाज को सीट देगी, उसका खुलकर पूरे प्रदेश में समर्थन किया जाएगा। अभी तक सभी पार्टियों ने उनका पूरा मान-सम्मान किया है और भविष्य में भी सभी पार्टियां उनका सम्मान करेंगी।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद गुरदयाल सैनी ने की जबकि मुख्य वक्ता के रूप में ऑल इंडिया सैनी सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिलबाग सिंह सैनी मौजूद रहे। बैठक में पूरे प्रदेश में सैनी समाज की जनसंख्या को देखते हुए मांग की कि उनके समाज को दो लोकसभा सीटें गुरुग्राम और कुरुक्षेत्र दी जाएं। जो भी पार्टी यह दोनों सीटें देगी, समाज उसका खुलकर समर्थन करेगा। इसके अलावा 15 विधानसभा सीटों की मांग की गई। सैनी ने कहा कि जो-जो पार्टी सैनी समाज के लोगों को मैदान में उतारेगी, उसकी जीत पक्की की जाएगी। अब तक सभी पार्टियों ने उनका पूरा मान-सम्मान किया है। भविष्य में भी उन्हें उम्मीद है कि सभी पार्टियां उनका पूरा मान-सम्मान करेंगी। बैठक में पूरे प्रदेश से सैनी समाज के लोग मौजूद रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि सैनी समाज लोकसभा तथा विधानसभा सीटों की मांग को लेकर सभी पार्टियों के जिला प्रधानों तथा प्रदेश अध्यक्षों को ज्ञापन सौंपेगा। बैठक को सैनी समाज सभा कुरुक्षेत्र के प्रधान गुरनाम सैनी, वेदपाल सैनी चंडीगढ़, अंबाला प्रधान सतीश सैनी, हरियाणा सरकार में अतिरिक्त महाधिवक्ता प्रीमत सैनी, महिला प्रदेश अध्यक्ष नीलम सैनी, अंशुल सैनी मेवात, तुलसीराम सैनी सिरसा, जयसिंह सैनी नारनौल, रामफल सैनी कैथल, हरिसिंह सैनी हांसी, कौशल सैनी, बलजीत सैनी कुरुक्षेत्र, जयसिंह सैनी ट्राई सिटी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

ऑल इंडिया सैनी समाज राजनीतिक मोर्चा का गठन
बैठक में ऑल इंडिया सैनी समाज राजनीतिक मोर्चा का गठन भी किया गया। इसमें कुरुक्षेत्र के पूर्व सांसद गुरदयाल सैनी को संरक्षक, धर्मसिंह चौधरी गुरुग्राम को संयोजक, गुरनाम सैनी कुरुक्षेत्र, जयसिंह सैनी नारनौल व मेवात के बीर सिंह सैनी को सहसंयोजक बनाया गया। इसके अलावा हिसार के सुरेंद्र सैनी, हांसी के हरिराम सैनी, अंबाला के सतीश सैनी, कैथल के अनिल सैनी, पलवल के रणबीर सैनी, कुरुक्षेत्र के बलजीत सैनी, फरीदाबाद के खेमचंद सैनी, मेवात के रामकिशोर सैनी, जींद के विनोद सैनी, जिले सिंह सैनी, हरेंद्र सैनी, सफीदों के चंद्र सिंह सैनी, सूरजभान सैनी, पंचकूला के राजकुमार सैनी, चंडीगढ़ के वेदपाल सैनी व पंचकूला के शिवचरण सैनी को सदस्य मनोनीत किया गया।

25जेएनडी17 : बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते दिलबाग सिंह सैनी व अन्य नेता। संवाद

25जेएनडी17 : बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते दिलबाग सिंह सैनी व अन्य नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed