{"_id":"0906a21f52f477df2d0fa6156bd28669","slug":"saheed-captain-pawan-shooting-range-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद कैप्टन पवन के नाम पर बनेगा शूटिंग रेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीद कैप्टन पवन के नाम पर बनेगा शूटिंग रेंज
ब्यूरो/अमर उजाला/जींद
Updated Thu, 03 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहीद कैप्टन पवन को याद करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। विश्वविद्यालय के वीसी मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह के साथ, शहीद कैप्टन पवन के परिवार व सेना के जवानों ने उन्हें पुष्प अर्जित कर नमन किया।
वीसी मेजर जनरल डॉ. रणजीत सिंह ने कैप्टन पवन को याद करते हुए कहा कि वह एक बहादुर बेटा था, जिसने देश के लिए अपना सब कुछ समर्पित किया।
शहीद कैप्टन पवन ने जो बलिदान दिया, उसे कोई भुला नहीं सकता। हर विद्यार्थी में इस तरह की भावना होनी चाहिए। कैप्टन पवन देश में जज्बा पैदा करने के लिए ही पैदा हुए, इतनी छोटी उम्र में देश को समर्पित होना, इससे बड़ा कुछ नहीं हो सकता।
वीसी ने बताया कि विश्वविद्यालय में शहीद कैप्टन पवन कुमार के नाम पर शूटिंग रेंज बनाया जाएगा। 21 मार्च को शहीद कैप्टन पवन शूटिंग रेंज की आधारशिला प्रदेश के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे।
विज्ञापन
मेरा नहीं, देश का बेटा था पवन- पिता
शहीद कैप्टन पवन के पिता राजबीर सिंह ने कहा कि वह मेरा बेटा नहीं, पूरे देश का बेटा था, उसके मन में देश सेवा का भाव बचपन से ही रहा।
प्रत्येक व्यक्ति को देश सेवा करनी चाहिए, नौकरी चाहे कोई भी हो, लेकिन देश सेवा से बढ़कर कुछ नहीं है। सच्ची सेवा ही आदमी को आगे लेकर जाती है व आगे पहुंचाती है।
इस अवसर पर सेना से आए जवानों ने भी शहीद कैप्टन पवन को लेकर उनके जीवन से संबंधित बातें साझा की। मास कम्यूनिकेशन विभाग के विद्यार्थी बिजेंद्र व कंप्यूटर विभाग से प्रवीण ने शहीद कैप्टन पवन की देश भक्ति को लेकर अपने विचार रखे।