फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Sagar would have been alive if legal action had taken place in the incident a year ago

एक वर्ष पहले हुई वारदात में कानूनी कार्रवाई होती तो जिंदा होता सागर

Wed, 22 Jul 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sagar would have been alive if legal action had taken place in the incident a year ago
डीएसपी धर्मबीर खर्ब पीड़ित पक्ष को शव उठाने के लिए मनाते हुए। - फोटो : Jind
बिशंबर नगर निवासी 21 वर्षीय सागर की हत्या करने के आरोपी विजय ने एक साल पहले भी सागर पर जानलेवा हमला किया था, लेकिन तब यह मामला पंचायत स्तर पर निपटा दिया गया था। अगर उसी समय इस मामले में कानूनी कार्रवाई हुई होती तो आज सागर जिंदा होता। सागर की हत्या के बाद उसकी मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। करीब 15 साल पहले बीमारी से सागर के पिता की और दस साल पहले सागर के बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। अब सागर की हत्या के बाद घर में अकेली मां-बेटी बची हैं।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि एक साल पहले हुए विवाद में पंचायत द्वारा समझौता करवा दिया गया था। समझौते के बाद भी विजय अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जब भी वह सागर के घर के बाहर से निकलता था तो कभी सागर तो कभी उसकी मां को अपशब्द कहता था। सागर की मां उषा देवी ने बताया कि विजय की इन हरकतों की लगातार अनदेखा की और इसकी जानकारी किसी को नहीं दी। वह नहीं चाहती थी कि विजय की इन हरकतों के बारे में सागर को पता चले और झगड़ा हो। उषा देवी के अनुसार पहले ही वह अपने पति और बड़े बेटे को खो चुकी है। अब सागर से ही उम्मीदें थीं। सागर मजदूरी करके अपनी मां और बहन का पालन-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन

पति की मौत के बाद बेटों को देखकर भुलाया था गम
सागर की मां ने कहा कि लगभग 15 वर्ष पहले कैंसर की बीमारी के कारण उसके पति कृष्ण की मौत होने हो गई थी। पति की मौत से वह बुरी तरह से टूट चुकी थी, लेकिन दो बेटों को देखकर उसने पति के के चले जाने का गम भुला दिया था। पति की मौत के पांच साल बाद बड़े बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गई। अब ठीक दस वर्ष बाद उसके दूसरे बेटे की हत्या कर दी गई। इन 15 वर्षों में उसका हंसता-खेलता परिवार खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव लेने से किया मना
सागर के शव का पोस्टमार्टम होने के लगभग दो घंटे बाद तक परिजनों ने शव लेने से इनकार करते रहे। उनकी मांग थी कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाय। उन्होंने कहा कि सागर की हत्या में विजय अकेले नहीं है, उसके परिजन भी शामिल हैं। आरोपी के परिजनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगभग दो घंटे तक शव मोर्चरी के बाहर पड़ा रहा। इसके बाद डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर सागर के परिजनों को मनाया। सागर के परिजनों ने आश्वासन के बाद शव का अंतिम संस्कार किया।

सागर की बहन के सवाल से पुलिस रही निशब्द
पोस्टमार्टम के बाद जब शव परिजनों को सौंपा जा रहा था तो सागर की 13 वर्षीय बहन सीमा और सागर की मां उषा शवगृह के बाहर बैठ गईं। इस दौरान सागर की बहन को समझाने के लिए शहर थाना प्रभारी रोहताश ढुल पहुंचे तो उसने सवाल किया कि पुलिसकर्मियों को मारने वाले को गोली मार दी गई तो उसके भाई को मारने वाला जिंदा क्यों है। थाना प्रभारी इसका जवाब नहीं दे सके और चुपचाप खड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed