नरवाना। गांव में युवाओं की बैठक के दौरान भारत की जनवादी नौजवान सभा (डीवाईएफआई) की जाजनवाला इकाई का गठन किया गया। बैठक में युवाओं के अधिकारों, शिक्षा, रोजगार और गांव की स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। इसके बाद सर्वसम्मति से 13 सदस्यीय इकाई कमेटी का गठन किया गया। कमेटी में सागर को प्रधान और जतिन को सचिव चुना गया। अजय को उपप्रधान तथा आर्यन को सह सचिव की जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा बिरेंद्र सिंह, जनक, रवि, अनिल, रामफल, कुलदीप, रणधीर, संदीप, प्रदीप और सुनील को कमेटी सदस्य चुना गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों का साथियों ने स्वागत किया। जतिन ने बताया कि आगामी दो अक्तूबर को दिल्ली में होने वाले संसद मार्च में जाजनवाला इकाई के युवा भी भाग लेंगे। इसके लिए गांव से युवाओं का जत्था दिल्ली रवाना होगा। अभियान के तहत ग्रामीणों और युवाओं को साथ लेकर प्रशासन के समक्ष स्कूल की समस्याएं रखी जाएंगी। बैठक के अंत में युवाओं ने शहीद भगत सिंह के चित्र के समक्ष एकजुट होकर नारे लगाए और सामाजिक बदलाव के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।