{"_id":"636d3752bd874170144d108a","slug":"sadhu-dies-after-being-hit-by-train-jind-news-rtk6631181185","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से साधु की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से साधु की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन की चपेट में आने से साधु की मौत
जींद। माइनर फाटक नरवाना में रेलवे ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से करीब 55 वर्षीय अज्ञात साधु की मौत हो गई। राजकीय रेलवे पुलिस ने शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया है। साधु की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
साधु बुधवार शाम रेल ट्रैक पार कर रहा था कि जींद से हिसार जाने वाली पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे साधु की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची राजकीय रेलवे पुलिस को मृतक के पास ऐसा कोई कागजात नहीं मिला, जिससे उसकी शिनाख्त हो सके। जांच अधिकारी चौकी इंचार्ज चरण सिंह ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम करवाकर शव शिनाख्त के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है। जीआरपी शव की शिनाख्त में लगी हुई है। संवाद